कैंप में 250 लोगों ने करवाई आंखों की जांच
मानव सेवा समिति ने मंडी जंज घर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : मानव सेवा समिति ने चार दिवसीय आंखों का मुफ्त चेकअप व आपरेशन कैंप अध्यक्ष ब्रिज भूषण मुदगल की अध्यक्षता में मंडी जज घर, सर्कुलर रोड में लगाया। समिति के उपाध्यक्ष हरमिंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कैंप में डोगरा आई अस्पताल के आंखों के माहिर डॉ. निर्भय डोगरा ने अपनी टीम के साथ करीब 250 से अधिक लोगों के आंखों की जांच की। 68 लोगों को सफेद मोतिया के आपरेशन के लिए चुना गया और अन्य को दवाईयों दी गई। जिन मरीजों को आपरेशन के लिए चुना गया उनके आपरेशन डोगरा आई अस्पताल में किए गए और लैंस डाले गए। आपरेशन के बाद मरीजों को मंडी जज घर में रखा गया और उनके रहने, खाने-पीने, दवाईयों, लैंस डालने का प्रबंध भी मानव सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क किया गया। डॉ. डोगरा ने आए हुए लोगों को आंखों की संभाल के टिप्स दिए। ब्रिज भूषण ने समिति की ओर से समाज सेवा के किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया। इस अवसर पर विजय भंडारी, गोपाल कृष्ण अरोड़ा, दविंदर, गुरदीप सिंह, वैष्णो दत्त शर्मा, भास्कर रेखी, आशीश अरोड़ा, मंगा सिंह, राजू सूद, संजीव बजाज, सिमरजीत सिंह, ज्योति भंडारी, अंजली अरोड़ा आदि उपस्थित थे।