Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर चार वर्ष किया दुष्कर्म, आरोपित ने न्यूजीलैंड से लौटकर भी बनाया शिकार

विवाह के लिए युवती ने जब सनप्रीत सिंह की मां परमजीत कौर से संपर्क किया तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:33 PM (IST)
शादी का झांसा देकर चार वर्ष किया दुष्कर्म, आरोपित ने न्यूजीलैंड से लौटकर भी बनाया शिकार
शादी का झांसा देकर चार वर्ष किया दुष्कर्म, आरोपित ने न्यूजीलैंड से लौटकर भी बनाया शिकार

तरनतारन, जेएनएन। दिल्ली की रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फसाकर विवाह का झांसा देकर चार वर्ष दुष्कर्म करने व बाद में जान से मारने की धमकियां दी गई। इस बाबत पुलिस ने न्यूजीलैंड रहते युवक और उसकी मां खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

loksabha election banner

चार दिसंबर 2019 को एसएसपी ध्रुव दहिया समक्ष पेश होकर दिल्ली निवासी युवती ने शिकायत देते बताया कि थाना वैरोवाल के गांव के सरली खुर्द निवासी बलजीत सिंह के लड़के सनप्रीत सिंह के साथ उसकी दोस्ती हुई। युवक ने उसे प्रेम जाल में फसाकर विवाह का झांसा दिया। नवंबर 2014 में सनप्रीत सिंह ने युवती को अपनी मां परमजीत कौर के साथ मिलवाते जल्द विवाह का आशवासन दिया। इसके बाद सनप्रीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दिसंबर माह में सनप्रीत सिंह न्यूजीलैंड चला गया। एक वर्ष बाद वापस लौटते ही आरोपित ने युवती को गोइंदवाल साहिब में बुलाया और दोबारा अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। यह सिलसिला 2018 तक जारी रहा। युवती को बार-बार दुष्कर्म का शिकार बनाकर सनप्रीत सिंह न्यूजीलैंड लौट जाता।

विवाह के लिए युवती ने जब सनप्रीत सिंह की मां परमजीत कौर से संपर्क किया तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। एसएसपी दहिया ने डीएसपी इकबाल सिंह को मामले की जांच सौंपी। जांच में आरोप साबित हो गए। जिनके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई एएसआइ लखविंदर सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित फिल्हाल न्यूजीलैंड में है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.