सौदा कर अप्राकृतिक संबंध बनाए, 50 रुपये को लेकर हुअा विवाद तो ले ली जान
जालंधर के उजालानगर में दो युवकों ने महज 50 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी। दोनों ने दिव्यांग से अप्राकृतिक संबंध बनाए और इसके बाद पैसे को लेकर विवाद हो गया।
जेएनएन, जालंधर। यहां उजाला नगर में रहने वाले एक दिव्यांग युवक से दो लोगों ने पहले अप्राकृतिक संबंध बनाए फिर मात्र 50 रुपये के विवाद में उसकी सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। यह युवक किन्नर बनकर घूमता था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपितों की पहचान मोता सिंह नगर निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपी और क्रेस कुमार शाह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। एडीसीपी सुडरविली के अनुसार, मंगलवार को उजाला नगर के एक खाली प्लॉट में दीपा का शव बरामद किया गया। सबसे पहले उसकी मां ने शव को देखा था। इसके बाद जांच के बाद आरोपितों को पकड़ा गया।
मौके पर मिले पर्स से हुई आरोपितों की पहचान
एडीसीपी सुडरविली ने बताया कि मौके पर पुलिस को एक पर्स मिला, जिसमें दीपक कुमार उर्फ दीपी का आई कार्ड था। इसके बाद पुलिस ने उसे छापेमारी कर काबू किया। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपित को भी पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: एक्शन में कैप्टन सरकार, युवती काे नश्ो का आदी बनाने में आरोपित डीएसपी गिरफ्तार
अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद हुआ विवाद
पुलिस क अनुसार, पूछताछ में आरोपित दीपक ने बताया कि वह रात को अपने साथी क्रेस कुमार के साथ किसी काम से बस स्टैंड गया था। वहां पर उनको दिव्यांग युवक मिला, जो किन्नर के भेष में था। उसने उन्हें अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए उकसाया और बदले में 200 रुपये मांगे। वे मान गए आैर दोनों उसे लेकर अपने घर के पास ही एक खाली प्लॉट में ले आए। वहां पर दीपक और उसके साथी क्रेस कुमार ने उसके साथ संबंध बनाए। जाते वक्त उसे 200 रुपये दिए तो दिव्यांग युवक उनसे 50 रुपये और मांगने लगा। इस पर विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम की जेल में थी गैंगवार की तैयारी, कैदियों ने बनाए अनोखे हथियार
दीपक ने पुलिस को बताया कि विवाद बढ़ गया अौर दिव्यांग युवक ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। वह कहने लगा कि 50 रुपये और दो अन्यथा चाबी नहीं मिलेगी। विवाद बढ़ा तो दोनों ने पास मे पड़ा पत्थर उठाकर युवक के सिर पर मार दिया। इस पर वह चीखने लगा तो उन्होंने दो-तीन बार आैर पत्थर से वार किया। उसके नीेचे गिरते ही चाबी लेकर वहां से निकल गए।
यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ा खुलासा, गंवा सकती हैं DSP की नौकरी