फोक आर्केस्ट्रा में एलकेसी अव्वल
लायलपुर खालसा कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय जीएनडीयू, अमृतसर जोनल यूथ फेस्टिवल में दूसरे दिन फोक आर्केस्टा की धूम रही। दूसरे दिन के फेस्टिवल का उद्घाटन ¨प्रसिपल डॉ. गुरपिदंर ¨सह समरा ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।
जागरण संवाददाता, जालंधर : लायलपुर खालसा कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय जीएनडीयू, अमृतसर जोनल यूथ फेस्टिवल में दूसरे दिन फोक आर्केस्टा की धूम रही। दूसरे दिन के फेस्टिवल का उद्घाटन ¨प्रसिपल डॉ. गुरपिदंर ¨सह समरा ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। दूसरे दिन फोक आर्केस्ट्रा इवेंट में पंजाबी संस्कृति की झलक देखने को मिली। वहीं रंगोली व फुलकारी में विद्यार्थियों को दिवाली, होली व गृह प्रवेश का थीम दिया गया। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से सुंदर रंगोली बनाई। फुलकारी की कढ़ाई में भी पंजाबी संस्कृति की झलक दिखी। दूसरे दिन स्किट, वन एक्ट प्ले, गीत, गजल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, कविता उच्चारण के मुकाबले करवाए गए। स्किट में दिखाया भारत कैसा होगा 2050 में
वन एक्ट में केएमवी की छात्राओं ने संदेश दिया कि घर की पांचवीं दीवार औरत है। कब तक औरत घर में जुल्म सहती रहेगी। वहीं स्किट में भारत 2050 का जिक्र किया गया। बताया गया कि अगर लोग देश में ईमानदारी व मेहनत से काम करें तो भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा। अब भारत के कई लोग लाखों रुपये खर्च कर विदेशों में काम कर रहे है। अपने देश को भूलते जा रहे हैं। संदेश दिया गया कि उन्हें देश में रहकर सेवा करनी चाहिए। दूसरे दिन का परीक्षा परिणाम
- फोक आर्केस्ट्रा : लायलपुर खालसा कालेज (एलकेसी) ने पहला, एपीजे कॉलेज ने दूसरा व एचएमवी ने तीसरा स्थान पाया।
- कॉस्टयूम परेड : एलकेसी ने पहला, एसडी कॉलेज ने दूसरा, एचएमवी व माता गुजरी खालसा कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
- गीत-गजल : एपीजे कॉलेज ने पहला, माता गुजरी खालसा व एचएमवी कॉलेज ने दूसरा, डीएवी कालेज ने तीसरा स्थान पाया।
फोक सांग : एलकेसी, एचएमवी व माता गुजरी खालसा कालेज ने पहला, डीएवी व एपीजे ने दूसरा, जनता कॉलेज, सेंट सोल्जर कॉलेज व एलकेसी वूमेन ने तीसरा स्थान पाया।
- क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट : एलकेसी व डीएवी ने पहला, एपीजे ने दूसरा, दोआबा कॉलेज व एचएमवी ने तीसरा स्थान पाया।
- कवि सम्मेलन : एलकेसी व एपीजे ने पहला, एलकेसी वूमेन, केएमवी व डीएवी ने दूसरा, जनता कॉलेज व एचएमवी कालेज ने तीसरा स्थान पाया।
- फुलकारी : केएमवी व एचएमवी ने पहला, बीडी आर्य कॉलेज व एपीजे कॉलेज ने दूसरा, एलकेसी वूमेन ने तीसरा स्थान पाया।
- रंगोली : एपीजे ने पहला, एलकेसी व डीएवी ने दूसरा, माता गुजरी व केएमवी ने तीसरा स्थान पाया।