यूथ कांग्रेस ने रक्तदान कैंप में 80 यूनिट इकट्ठा किए
पंजाब यूथ कांग्रेस के जिला जालंधर देहाती की तरफ से नगर कौंसिल भोगपुर में रक्तदान कैंप लगाया गया।
संवाद सूत्र, भोगपुर : यूथ कांग्रेस के जिला जालंधर देहाती की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को समर्पित स्थानीय नगर कौंसिल भोगपुर में रक्तदान कैंप लगाया गया। इस दौरान कुल 80 यूनिट खून इकट्ठा किया गया।
लोकसभा हलका जालंधर के पूर्व प्रधान अश्वन भल्ला व प्रधान हनी जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों की अगुआई में यह कैंप लगाया गया। कैंप में शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। इस मौके पर डीएसपी हरिदर सिंह मान, थाना भोगपुर प्रभारी जरनैल सिंह, नगर कौंसिल के ईओ रामजीत, जालंधर देहाती के प्रधान हनी जोशी, यूथ कांग्रेस होशियारपुर के प्रधान दमनदीप सिंह, समाजसेवक संजीव अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आदमपुर के प्रधान रणदीप सिंह राणा, यूथ नेता संत प्रकाश बहिराम, गांव डल्ली के नंबरदार पवनदीप सिंह, बलबीर सिंह अटवाल, पार्षद जीतराम भट्टी, हलका करतारपुर के प्रधान दमन कुराला, हलका आदमपुर के प्रधान मेहुल बांसल, रोहित सिद्धू, रछपाल सिंह पाली खोजपुर, पूर्व सरपंच मीरा शर्मा, गांव लड़ोई के सरपंच सुखविदर सिंह, सोनी गोराया, हैप्पी माणकराय, अमित भारद्वाज, रिदम मेहता, प्रशांत मोदगिल, गुरविदर सिंह, दविदर सिंह, संदीप निज्जर व अन्य मौजूद थे।