Move to Jagran APP

गणपति बप्पा की पूजा की, व्यंजनों के लगाए भोग

श्री गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से उत्सव जारी है। इस क्रम में जहां संस्थाओं द्वारा श्री गणपति महाराज की सुबह तथा शाम पूजा-अर्चना की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 09:03 PM (IST)
गणपति बप्पा की पूजा की, व्यंजनों के लगाए भोग
गणपति बप्पा की पूजा की, व्यंजनों के लगाए भोग

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से उत्सव जारी है। इस क्रम में जहां संस्थाओं द्वारा श्री गणपति महाराज की सुबह तथा शाम पूजा-अर्चना की जा रही है, वहीं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया जा रहा है।

loksabha election banner

इसी के चलते श्री गणपति उत्सव कमेटी चौक मलकां चौक द्वारा 22वां वार्षिक उत्सव जारी है। रविवार को समारोह के दौरान विधायक राजिंदर बेरी तथा पार्षद विपिन चड्ढा बब्बी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह का आगाज पंडित विनोद दीक्षित तथा पंडित पवन कुमार ने श्री गौरी गणपति पूजन के साथ किया। इस दौरान विधायक राजिंदर बेरी ने कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। पार्षद विपिन चड्ढा बब्बी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान संस्था की तरफ से गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को निरंतर राशन दिया जाता रहा। इसके लिए संस्था का हर सदस्य बधाई का पात्र है। संस्था के अध्यक्ष राजेश राजा तथा आकाश महेंद्रू ने कहा कि श्री गणपति महाराज की महिमा का दस दिन लगातार गुणगान किया जाएगा। अरविद महेंद्रू तथा दीपक महेंद्रू ने संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कमेटी की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कई मनमोहक झांकियां सजाई गई। महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने श्री गणेश महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर अरविद महेंद्रू, दीपक महेंद्रू, प्रवीन महेंद्रू, वरदान महेंद्रू, लक्की पुरी, मोहित महेंद्रू, सोनिया महेंद्रू, गोरी महेंद्रू, नीरू महेंद्रू, पूनम महेंद्रू मोनिका महेंद्रू, पूनम बाहरी, प्रवीण कोहली, जनक रानी, आशा सरीन, गोरा बाहरी, जोली विग, सूरज महेंद्रू, राम महेंद्रू, नीशू, विशाल, साहिल अरोड़ा, आदित्य सेखड़ी, मनीष धीर, प्रीशा महेंद्रू मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.