केएमवी में लगेगी World Vision 2050 Through Science पर प्रदर्शनी, 700 स्टूडेंट्स दिखाएंगे प्रतिभा
केएमवी में लगने वाली World Vision 2050 Through Science प्रदर्शनी में 35 स्कूलों व कॉलेजों के 700 छात्र शामिल होंगे।
जालंधर, जेएनएन। कन्या महाविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी (डीबीटी) की तरफ से World Vision 2050 Through Science विषय पर बुधवार को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें 35 स्कूलों व कॉलेजों के 700 छात्र शामिल हो रहे हैं। विद्यार्थियों की तरफ से प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के साथ-साथ वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदर्शनी में कई तरह के इवेंट भी होंगे। इनमें फ्लोरा एक्सपो, प्लांट वरायटी शो विद ऑर्नामेंट एंड मेडिसिनल प्लांट्स, कौन बनेगा साइंटिस्ट, विंग्स टू इमैजिनेशन थ्रू कैनवस, एनवायरो सेल्फी कंटेस्ट, डेन साइंस कोरियोग्राफी आदि मुकालबे शामिल हैं।
इन सभी इवेंट्स के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ही बच्चों की इनोवेशन और क्रिएटिविटी को सामने लाना है ताकि वे वर्ष 2050 में अपने इनोवेशन आइडिया के जरिए यह दिखा सकें कि आने वाला समय कैसा होगा। हमारा देश व विश्व कैसा दिखेगा। इस प्रदर्शनी में भविष्य में आने वाली समस्याओं के साथ-साथ बेहतरी को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सुबह प्रदर्शनी का शुभारंभ आर्य शिक्षा मंडल के प्रधान चंद्रमोहन, बायो टेक्नोलॉजी विभाग जीएनडीयू के अध्यक्ष डॉ. प्रताप कुमार और डॉ. कमलजीत सिंह करेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें