विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से मिलने आई भांजी को मौसी ने बनवा दिया हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 02 Oct 2017 07:58 PM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 08:50 AM (IST)

मौसी ने ही अपनी भांजी को हवस का शिकार बनवा डाला। मौसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

दिल्ली से मिलने आई भांजी को मौसी ने बनवा दिया हवस का शिकार
दिल्ली से मिलने आई भांजी को मौसी ने बनवा दिया हवस का शिकार

जेएनएन, रूपनगर। मौसी के पास आई शादीशुदा भांजी को उसी ने हवस का शिकार बनवा दिया। नूरपुरबेदी पुलिस ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म करवाने वाली मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे  मोहल्ला संतोखपुर (जालंधर) से गिरफ्तार किया गया।

नूरपुरबेदी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। बीती जून 2017 में वह अपने घर नूरपुरबेदी में गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए आई थी। इस दौरान 29 जून को उसकी मौसी उसे अपने साथ जालंधर ले गई जहां पर उसकी मौसी ने उसके साथ दुषकर्म करवाया।

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मौसी सहित गांव टाहलीवाल जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) निवासी महिला व रोहित पुत्र सुभाष निवासी अंब जिला ऊना तथा गौतम निवासी नंगल के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत माामला दर्ज किया था। आरोपी मौसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने उसे तीन अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः सरेंडर करने चंडीगढ़ पहुंचे लंगाह को कोर्ट ने बैरंग लौटाया, कहा- गुरदासपुर जाएं