बिना टोकन आधार का काम करवाने पहुंचे एसएचओ कैंट, महिला ने वीडियो बना लगाई क्लास
थाना कैंट के एसएचओ रामपाल बिना टोकन के ही आधार का काम करवाने पहुंच गए।
जागरण संवाददाता, जालंधर : थाना कैंट के एसएचओ रामपाल बिना टोकन के ही आधार का काम करवाने पहुंच गए। यह देख वहां मौजूद एक महिला भड़क गई और वीडियो बनाकर एसएचओ की जमकर 'क्लास' लगा दी। वीडियो बनने का पता चलने पर एसएचओ रामपाल वहां से खिसक गए। कीर्ति शर्मा नामक महिला ने बाद में यह वीडियो अपनी फेसबुक पेज पर अपलोड दी। जिसमें उसने लिखा कि तीन बुजुर्ग सुबह से खड़े थे तो क्या वो वीआइपी नहीं थे। उन्होंने वीआइपी कल्चर और एसएचओ के दबके मारने पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले महिला ने आधार बना रही महिला से भी पूछा कि क्या उनका काम सीधे हो सकता है। इस पर वहां तैनात कर्मचारी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता, सबके नंबर लगे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने एसएचओ से इस बारे में पूछना शुरू कर दिया। चार मिनट 15 सेकेंड की वीडियो में महिला ने एसएचओ की शब्दावली पर भी सवाल खड़े किए। पढि़ए क्या है वीडियो में
महिला : कर्मचारी से, तुसी मेरा एद्दां कर सकदे हो सिद्दे?
कर्मचारी : नंबर लगे होए मैम
महिला : एसएचओ कैंट के बारे में, सर ने टोकन लित्ता होया
एसएचओ : मैं कल दा टोकन लित्ता होया। मेरे कोल अप्वाइंटमेंट है कल दी
महिला : कित्थे टोकन तुहाडा?
एसएचओ : मैं एसएचओ कैंट लग्गा होयां
महिला : ठीक है पर टोकन कहां है आपका? दिखाओ
एसएचओ : क्यों, आप फोन बंद करो पहले
महिला : मैं क्यों फोन बंद करूं, मेरे कोल राइट है
एसएचओ : मैं ड्यूटी पर हूं, कल की अप्वाइंटमेंट ले रखी है।
महिला : असीं लोग वी जॉब करदे हां, टाइम कड्ड के आएं हां। तुसी एद्दां किद्दां आए हों
एसएचओ : कोइ गल नीं, मैं तेरे नाल गल करदां
महिला : वट काइंड ऑफ यू यूजिग वर्ड
एसएचओ : मैं बाहर दी आके गल करदां
महिला : टोकन कित्थे तुहाडा
एसएचओ : टोकन मेरा अंदर या, कल दा लैके गया होयां, कल लेट हो गया सी
महिला : तुसी एत्थे, टोकन तुहाडा कित्थे ए
एसएचओ : नो एक्सक्यूज, सॉरी
महिला : मैं खुद केहनी वैरी सॉरी, तुहाडे वरगे लोग रैणगे तां साड्डे वरगे तरक्की कर ही नईं सकदे।
एसएचओ : बेटा मैं कल दी अप्वाइंटमेंट लइ होइ ए
महिला : तुसी आणके बिना टोकन दे किद्दां बैठे हों, एसएचओ हैगे हों, किसे वी रैंक दे हों, सर खुदा नहीं हो ना
एसएचओ : मैं केहा, बेटा कल दी अप्वाइंटमेंट लइ ए।
महिला : सर, अप्वाइंटमेंट ओत्थे हुंदी, जित्थे पर्नसली कोई कम्म हुंदा होवे
एसएचओ : सौ बंदे कट्ठे होके बैठे आ, तुसी राइट या (यह कह एसएचओ वहां से बाहर की तरफ चले गए)
महिला : तुसी वी एस भीड़ दा हिस्सा बणके एत्थे खड़े सी, कित्थे गए जनाब होरी
(इसके बाद एसएचओ कैंट रामपाल वीडियो में फिर नजर नहीं आए, एक और पुलिस कर्मी एएसआइ गुरदीप सिंह ने महिला से बातचीत की उसका भी कोई जोर नहीं चला।) मुझे आधार कार्ड को मोबाइल से लिक करवाना था। मैं परसों गया था लेकिन ड्यूटी के चलते लेट हो गया। तब दो बजे का टाइम हो गया तो काम नहीं हो सका। उन्होंने कल बुलाया था तो मैं चला गया। मैंने वहां डाक घर के इंचार्ज से भी बात कर ली थी। अचानक महिला ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। ड्यूटी के चलते इस काम के लिए 5-6 घंटे काम कराने के लिए खड़े रहना मुश्किल है।
रामपाल, एसएचओ, कैंट।