पांच सौ ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, दिल्ली से लाई थी नशे की खेप Jalandhar News
पुलिस ने आरोपित महिला तस्कर के खिलाफ थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया। फिलहाल उक्त महिला तस्कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।
जालंधर, जेएनएन। थाना मकसूदां पुलिस ने नई दिल्ली से हेरोइन की खेप की सप्लाई देने आई महिला नशा तस्कर को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान नई दिल्ली के उत्तम नगर, नवाडा निवासी बिजया भांद्रा पत्नी राज भांद्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है।
एसएचओ रमणदीप सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला नई दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई देने विधिपुर आ रही है। वह जालंधर से करतारपुर की ओर जा रही बस में सवार थी, जिसने बस रुकने पर विधिपुर में उतरना था। इस पर पुलिस पार्टी ने तुरंत विधिपुर पहुंच उक्त महिला को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके सामान से एक लिफाफा मिला, जिसमें 500 ग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस ने आरोपित महिला तस्कर के खिलाफ थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया। फिलहाल उक्त महिला तस्कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।
नाइजीरियन के कहने पर डिलीवरी देने आई थी
महिला ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी जान-पहचान नई दिल्ली में रहते एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उसे एक नाइजीरियन से मिलवाया। नाईजीरियन ने उसे कहा था कि हर डिलीवरी के उसे 25 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि नाईजीरियन नशे की खेप की पैसे पहले ही खरीदार से किसी अन्य माध्यम से वसूल लेता था, जिसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। वह तो बस नाइजीरियन द्वारा बताए पते पर माल पहुंचाती है। उसने विधिपुर में नशे की सप्लाई देने के बाद अमृतसर चले जाना था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें