पंजाब BJP कब जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची? हरियाणा के CM नायब सैनी ने दिए संकेत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में कहा कि भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। उन्होंने ...और पढ़ें
-1794590890126_m.webp)
पंजाब में सीएम नायब सैनी। फोटो जागरण
HighLights
भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
नायब सैनी ने AAP पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
कांग्रेस नशे, बेरोजगारी के वादे पूरे करने में विफल।
जागरण संवाददाता, जालंधर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जालंधर में कहा कि भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। सहयोग वेलफेयर सोसायटी के मेडिकल कैंप का उदघाटन करने पहुंचे सीएम सैनी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेंगे और जनता काम के आधार पर फैसला करेगी।
वहीं, उन्होंने आप पार्टी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर कहा कि ईमानदारी और बदलाव की उम्मीद में पार्टी को वोट देने वालों के साथ धोखा हुआ है। आप ने फिर ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार ने आम लोगों की समस्याएं और जरूरतें अनदेखी की है। पंजाब में आम आदमी की नहीं, खास लोगों की सरकार है।
जनता को रोजगार और ठोस काम चाहिए
उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने सत्ता में रहते नशा खत्म करने तथा हर घर में रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन नशे और बेरोजगारी की समस्या बढ़ी।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन पर तंज कसते हुए सैनी ने कहा कि डंपर में मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी बैठा लेना चाहिए, क्योंकि उनके शासन में भी अवैध खनन के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी के बयानों से लोगों का पेट नहीं भरेगा। जनता को रोजगार और विकास के ठोस काम चाहिए।