Weather Update Jalandhar : जालंधर में हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Weather Update Jalandhar जालंधर में शनिवार सुबह हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। वहीं रविवार के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान रोजाना धूप खिली रहेगी तथा गर्मी में भी इजाफा होगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इस दौरान उमस के साथ-साथ तापमान में भी इजाफा हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं रविवार के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान रोजाना धूप खिली रहेगी तथा गर्मी में भी इजाफा होगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय हुई पाकेट रेन तथा उसके बाद खिली धूप ने उमस में भारी इजाफा कर दिया। पसीने से तरबतर हुए लोग दिनभर परेशान रहे।
इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो गया। जिसके चलते दिनभर अधिकतम 33 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि मानसून का सीजन खत्म हो चुका है। इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है, जो खासकर फसलों के लिए बेहतर नहीं है। उन्होंने कहा कि रविवार के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान रोजाना धूप खिलेगी जिसका असर तापमान में इजाफे के रूप में पड़ेगा।