यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update Jalandhar : जालंधर में तड़के धुंध की चादर बिछी, दोपहर को खिलेगी तेज धूप
जालंधर में बुधवार को शहर के बाहरी इलाकों में तड़के धुंध की चादर बिछी। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में बुधवार को शहर के बाहरी इलाकों में तड़के धुंध की चादर बिछी। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई देने लगे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में उछाल व अधिकतम में गिरावट आने की संभावना है। इस वजह से कोहरा गिरने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, दोपहर के समय खिली धूप के चलते अधिकतम तापमान की दर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। सप्ताह के अंत तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी अंतर के चलते तड़के व रात के समय ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।
दरअसल, मौसम विभाग द्वारा जारी सप्ताह के मध्यांतर के बाद आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में तो गिरावट होगी ही साथ है ठिठुरन भी बढ़ जाएगी। विभाग की मानें तो सप्ताह के अंत तक मौसम यथावत रहेगा। जिससे अधिक सर्दी का सिलसिला जारी हो जाएगा। नवंबर के अंतिम दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।
बुधवार को दिन भर अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा। जबकि, पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान दस डिग्री तक ही रह रहा था। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते है कि इस सप्ताह मौसम फिर से करवट लेगा। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने की संभावना प्रबल है। वहीं सिविल अस्पताल की मेडिकल स्पेशलिस्ट डा. ईशु सिंह कहती हैं कि सर्दी के दौरान नजला जुकाम बुखार के मामले भी बढ़ने लगे। बच्चों व बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहले चाहिए और दिन में कम से कम 2 बार गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।
