Weather Forecast Jalandhar : जालंधर में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार
Weather Forecast Jalandhar बीते सप्ताह के शुरुआत से लगातार तीन दिन मौसम सुहावना बना रहा था। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने के बाद रोजाना बारिश हो रही थी। इसके चलते लोगों ने सितंबर में ही नवंबर जैसी ठंड महसूस की थी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Forecast Jalandhar : शहर में दो दिन धूप खिली रहने के बाद सप्ताह के पहले दिन फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान तापमान में तो निश्चित रूप से गिरावट होगी ही, साथ ही लोगों को गर्मी तथा उमस से भी निजात मिल सकती है। ऐसे मौसम मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। इस बार पंजाब में मानसून एक्टिव हाेने से लाेगाें काे राहत मिल रही है। कई सालाें के बाद इस बार जमकर बारिश हाे रही है।
यह भी पढ़ें-Jalandhar Honor Killing: बेटी की लव मैरिज से नाराज थे घरवाले, 6 साल बाद दामाद की तेजधार हथियारों से हत्या
पिछले 2 दिनों से रोजाना खिल रही है धूप
दरअसल, बीते सप्ताह के शुरुआत से लगातार तीन दिन मौसम सुहावना बना रहा था। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने के बाद रोजाना बारिश हो रही थी। इसके चलते लोगों ने सितंबर में ही नवंबर जैसी ठंड महसूस की थी। जबकि, पिछले 2 दिनों से रोजाना धूप खिली रही है। इस कारण तापमान में भी इजाफा हो गया है।
यह भी पढ़ें-जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी हैं चन्नी के करीबी रिश्तेदार, खुल सकती है पावर में लौटने की राह
तापमान में गिरावट आने की संभावना
रविवार को दिनभर अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल जाने के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन हो रहा है। जिसके तहत सोमवार को बारिश की संभावना है।