पुलिस के सख्त पहरे में Youth Congress चुनाव के लिए मतदान संपन्न Jalandhar News
मतदान के लिए कांग्रेस भवन पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।
जालंधर, जेएनएन। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया है। सुबह जालंधर सेंट्रल हलके के लिए कांग्रेस भवन में सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। 10 बजे तक इसमें तेजी आ चुकी थी। जालंधर सिटी के प्रधान के लिए राजेश अग्निहोत्री, अंगद दत्ता और दीपक खोसला मैदान में है। यूथ कांग्रेस के चुनाव में टकराव की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस भवन के बाहर पुलिस ने भी पहरा बिठाया हुआ है। वीरवार और शुक्रवार को भी मतदान होगा। मतदान में महिला वोटरों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।
जालंधरः मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए मतदाता।
शहर में राजेश अग्रिहोत्रा, अंगद दत्ता और दीपक खोसला में मुख्य मुकाबला
सिटी में प्रधान पद के लिए राजेश अग्नहोत्री, अंगद दत्ता और दीपक खोसला के बीच मुख्य मुकाबला है।
राजेश अग्निहोत्री को विधायक सुशील रिंकू, पससफ चेयरमैन तेजिंदर बिट्टू, विधायक राजिंदर बेरी और बावा हैनरी का आशीर्वाद मिला हुआ है। वहीं, अंगद दत्ता, जो कि खुद एक जुझारू वर्कर हैं, को पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के कैंप का बताया जा रहा है। उधर, दीपक खोसला को जालंधर के बड़े कांग्रेस नेताओं दिनेश ढल्ल, अश्विन भल्ला और सोनी ढेसी का आशीर्वाद प्राप्त है।
देहात में चौधरी और भल्ला ग्रुप में टक्कर
जालंधर देहात में मनवीर सिंह चीमा और हनी जोशी मैदान में हैं। हालांकि असल मुकाबला फिल्लौर विधानसभा के इंचार्ज एवं पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान चौधरी विक्रमजीत सिंह और यूथ कांग्रेस जालंधर लोकसभा के निवर्तमान प्रधान आश्वन भल्ला के बीच है। चौधरी और भल्ला में 36 का आंकड़ा है और यूथ कांग्रेस के चुनाव के बहाने एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें