Move to Jagran APP

विजय नड्डा बनाए गए विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री

विजय नड्डा को विद्या भारती उत्तर क्षेत्र का संगठन मंत्री नियुक्‍त किया गया है। वह अभी पंजाब के संगठन मंत्री एवं उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री केथे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 08:52 AM (IST)
विजय नड्डा बनाए गए विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री
विजय नड्डा बनाए गए विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री

जेएनएन, जालंधर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक विजय नड्डा को विद्या भारती उत्तर क्षेत्र का संगठन मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह पंजाब के संगठन मंत्री एवं उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वह विद्या भारती पंजाब के संगठन मंत्री की जिम्मेवारी भी संभालते रहेंगे। विद्या भारती की अखिल भारतीय कमेटी की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई बैठक में उनको यह जिम्मेवारी सौंपी गई।

loksabha election banner

विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के तहत नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर राज्य आते हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के विजय नड्डा का कार्यक्षेत्र पंजाब रहा है। वह जालंधर के  विभाग प्रचार प्रमुख और आरएसएस के प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख भी रहे हैं। वह अपनी जिम्मेवारी जालंधर में ही रहकर संभालते रहे हैं। फिलहाल भी विद्या भारती जालंधर का केंद्र उनका निवास स्थान है।

विद्या भारती की सफलता में विजय नड्डा का बड़ा योगदान है। वह जमीन से जुड़े आदमी हैं और बेहद साधारण जीवन जीते हैं।  सामाजिक कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में उनकी भागीदारी रहती है। वह सामाजिक और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लेख भी लिखते आ रहे हैं।

--------

 विद्या भारती पंजाब से शिक्षा जगत का पहला न्यूज़ बुलेटिन दिया था विजय नड्डा ने

विजय नड्डा ने ही विद्या भारती पंजाब से शिक्षा जगत का पहला न्यूज़ बुलेटिन दिया था, जिसे खुद सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुरू करवाया था। वह पाकिस्तान  सीमा के पंजाब  बॉर्डर पर भी एक्टिव रहे। वह पिछड़े इलाकों में शिक्षा के प्रसार के लिए बाल संस्कार केंद्र और  विद्या भारती के माध्यम से अपना योगदान देते रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.