विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन

Published: Sat, 03 Oct 2026 12:42 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौसम में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली से कटरा के ...और पढ़ें

फोटो क्रेडिट: AI जेनरेटेड

फोटो क्रेडिट: AI जेनरेटेड

HighLights

  1. माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली-कटरा विशेष ट्रेन

  2. त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे का तोहफा

  3. यह फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन 2 से 5 अक्टूबर तक चलेगी

जागरण संवाददाता, जालंधर। त्योहारों के सीजन में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है।

जम्मू मंडल में त्यौहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए और उनकी परेशानी का समाधान निकालते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पैशल ट्रेन चलाई जा रही है।

जो 8 से 26 अक्तूबर तक चलाई जाएगी। 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा फेस्टीवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से दो से चार अक्टूबर से रात 11.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

ट्रेन मार्ग में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिनांक तीन से पांच अक्तूबर रात 9 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- मां वैष्णो देवी जाने वाले ध्यान दें, त्रिकूट पर्वत पर छाए बादल, हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित; जानें ताजा अपडेट