Move to Jagran APP

जालंधर में सियासी रंजिश में कांग्रेस नेता को पीटा, हमलावरों ने घर पर बरसाई बोतलें, ईंट और पत्थर

शिव नगर नागरा में रहने वाले कांग्रेस नेता मोहित मौला के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। शनिवार देर रात हुई घटना के बाद मोहित को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्हें कई जगह चोटें लगी हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 03:21 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 03:21 PM (IST)
जालंधर के शिव नगर नागरा में कांग्रेस नेता मोहित मौला पर सियासी रंजिश में हमला हुआ है। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। शिव नगर नागरा में रहने वाले कांग्रेस नेता मोहित मौला के घर पर शनिवार देर रात आधा दर्जन के करीब अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गुंडागर्दी करते हुए उनके घर बोतलें और ईटों की बरसात कर दी। उन्होंने घर में बंधे पालतू कुत्ते पर वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के वक्त मोहित की पत्नी घर में मौजूद थीं। उन्होंने फोन करके मोहित को बताया तो वे घर की ओर दौड़े। हमलावरों ने रास्ते में रोक उनके साथ भी मारपीट की। सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैद हो गई है।

loksabha election banner

राजनीतिक दल से संबंधित बताए जा रहे हमलावर

सूचना मिलते ही  थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। हमला करने वालों एक भी किसी पार्टी से संबंधित बताए जा रहे हैं। थाना एक ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता मोहित मौला ने बताया कि रात दस बजे के करीब दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पर करीब आधा दर्जन भर लोग उनके घर के बाहर आए। आते ही उन्होंने घर पर ईटें, बोतलें और पत्थर मारने शुरू कर दिए। घटना के समय वह घर नहीं थे और उनकी पत्नी ने उनको फोन पर सारी जानकारी दी, जिसके बाद वह घर पहुंचे। जैसे ही घर के बाहर खड़े हुए, हमलावरों ने उन पर भी बेसबाल बैट और हॉकी से हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घर पर हुई पत्थरबाजी में उनका पालतू कुत्ता भी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.