Move to Jagran APP

अमृतसर में घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घटना के समय माता-पिता गए थे काम पर

घटना अमृतसर के थाना मोहकमपुरा क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान आरोपित दोनों युवक मौका पाकर घर में घुए गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 03 Jun 2022 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2022 06:36 PM (IST)
अमृतसर में घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घटना के समय माता-पिता गए थे काम पर
थाना मोहकमपुरा क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने गलत काम किया है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना मोहकमपुरा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी (13) से फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों ने वीरवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। 

loksabha election banner

सब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके घर के पास एक फैक्ट्री है। उनकी बेटी बीती शाम घर के बाहर खेल रही थी। घटना के दौरान बच्ची का मां और पिता काम पर गए हुए थे।

मौका पाकर आरोपित किशोरी को लेकर घर में घुस गए। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपितों राम परवेश राय और जोबनदीप सिंह ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बच्ची को जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। परिवार के सदस्य जब रात को घर पहुंचे तो बच्ची की हालत खराब हो रही थी। उसे किसी तरह अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार पीटर रेहड़े ने युवक को कुचला, मौत

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना ब्यास के अधीन पड़ते बाबा बकाला के पास तेज रफ्तार पीटर रेहड़ा ने एक युवक को बुरी तरह से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, थाना ब्यास की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एएसआइ विक्टर मसीह ने बताया कि आरोपित का पता लगाया जा रहा है। पुतलीघर निवासी अंकुश ने पुलिस को बताया कि उसका भाइ मनी कुमार अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर ब्यास की तरफ जा रहा था। रास्ते में मनी सड़क पर रुक गया। इस बीच पीछे से आ रहे पीटर रेहड़े ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया। मौके पर ही मनी की मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.