10वीं पास दो लुटेरे गिरफ्तार, 8 हजार रुपये बरामद
जागरण संवाददाता, जालंधर: फोकल प्वाइंट और आसपास के इलाके में मजदूरों और फैक्ट्री कर्मियों स
जागरण संवाददाता, जालंधर: फोकल प्वाइंट और आसपास के इलाके में मजदूरों और फैक्ट्री कर्मियों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना आठ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने बीते दिनों सोडल नगर पर मजदूर से लूट की वारदात कबूली है। इनके पास से आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ लवली भगत सिंह कॉलोनी व गौरव राजपूत बाबा बालक नाथ कॉलोनी के रूप में हुई। थाना आठ के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह सईपुर रोड पर चेकिंग पर थे। तभी सफेद एक्टिवा (पीबी 08 डीए 7538) पर सवार दोनों को रोका। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि बीती 26 फरवरी को उन्होंने सोडल नगर में परफेक्टर चौक के पास एक फैक्ट्री कर्मी से उसकी सैलरी 12 हजार रुपये लूट ली थी। तालाशी के दौरान दोनों से 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दसवीं पास हैं। मुकदमे और सामान बरामदगी के लिए दोनों को कोर्ट में पेशकर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।