Top Jalandhar News of the day, 30th June 2019 मलिक के निशाने पर राहुल गांधी, मृत मां के प्रेमी संग हेरोइन तस्करी, PIMS में हंगामा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक का राहुल गांधी पर निशाना। हेरोइन तस्करी में युवती और उसकी मां का प्रेमी गिरफ्तार। नशे में डॉक्टर आया तो पिम्स में हंगामा।
जेएनएन, जालंधर। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैप्टन के काम में रुकावट डालने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को भेजा है। इधर, एक युवती का अपनी मां के प्रेमी के साथ तस्करी करने मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पिम्स अस्पताल में एक मरीज के घरवालों ने डॉक्टर पीकर बहस करने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
खुद राहुल गांधी कर रहे कैप्टन को कमजोर
रविवार को यहां सदस्यता कार्यशाली में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कमजोर करने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिद्धू को शह दी हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस कारण पंजाब और पंजाबियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिद्धू को स्थानीय निकाय मंत्रालय से हटाने के कारण पंजाब के कई शहरों के विकास कार्य रुक गए हैं।
मां के तस्कर प्रेमी के साथ पकड़ी गई युवती
पुलिस ने एक युवती को अपनी ही मां के प्रेमी के साथ हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव बोपराय में नहर के पुल पर नाके के दौरान कार रोककर तलाशी ली तो 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना गोराया में दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की पहचान अशोक कुमार (33) और जैकलिन (24) के रूप में हुई है। दोनों नई दिल्ली में रहते हैं। अशोक जैकलिन की मां के साथ Live-in पार्टनर के तौर पर रह चुका था। उसने ही मां की मौत के बाद जैकलिन की शादी करवाई थी। दोनों जल्द पैसे कमाने के चक्कर में हेरोइन तस्करी करने लगे।फिर विवादों में PIMS अस्पताल शहर का जाना-माना PIMS अस्पताल एक बा फिर विवादों में है। इस बार एक डॉक्टर पर शराब पीकर मरीज के परिजनों से उलझने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। श्रवण कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे विशाल को पीलिया के इलाज के लिए भर्ती करवाया था। गत उसकी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर को बुलाया गया। जो डॉक्टर आया उसने शराब पी हुई थी। उन्होंने विरोध किया तो वह बहस करने लगा। मौके पर हंगामा हो गया। अस्पताल प्रबंधन को बाद में दूसरे डॉक्टर को भेजना पड़ा। इधर, पिम्स प्रबंधन ने कहा है कि अगर लिखित शिकायत मिलती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें