Jalandhar Today 7th September 2021 : देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन का आयोजन आज सुबह 11 बजे होगा। जानिए जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 7 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
हवन यज्ञ
प्राचीन हनुमान मंदिर, चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह सात बजे।
कथा
मां चिंतपूर्णी मंदिर, माई हिरां गेट में श्रीमद् भागवत कथा सुबह 11 बजे।
एग्जीबिशन
देश भगत यादगार हाल में एक्जीबिशन सुबह 11 बजे से।
भजन संध्या
कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर बाजार शेखां में।
सेमिनार
दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में आयुर्वेद पद्धति पर सेमिनार सुबह 10 बजे से।
होशियारपुर में यह रहेगा खास
हड़ताल
होशियारपुर : सिविल अस्पताल ज्वाइंट एक्शन समिति का नर्सिग स्टाफ आज व आठ सितंबर को सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर हड़ताल के बैठेगा।
मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 332वां दिन।
टांडा उड़मुड़ : चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 342वें दिन में करेगा प्रवेश। प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।
पोषण माह
टांडा : ब्लाक टांडा के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है पोषण माह, सुबह 10 बजे।
यह भी पढ़ें- बेरीज ग्लोबल स्कूल के शिक्षकों ने रैंप वाक किया
शाहकोट: बेरीज ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल मलसियां में टीचर्स डे का आयोजन स्कूल के ट्रस्टी राममूर्ति की अगुआई में स्कूल प्रिंसिपल वंदना धवन, वाइस ¨प्रसिपल संदीप कौर और एडमिन अफसर तेजपाल सिंह द्वारा करवाया गया। इसका आयोजन सीनियर ¨वग के बच्चों द्वारा और नेहा भल्ला, सपना शर्मा, शगुन और तवलीन चुग के नेतृत्व में किया गया। फूलों के बुकों के साथ ट्रस्टी राम मूर्ति, वाइस प्रिंसिपल संदीप कौर और एडमिन अफसर तेजपाल सिंह को सम्मानित किया गया। स्कूल के सभी अध्यापकों ने रैंप वाक की। सभी टीचर्स को सम्मानित किया गया और गेम्स भी खिलाई गई।