फिर बदला आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट शेड्यूल, पहले दिन ही उड़ान पौन घंटा लेट
चार जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट दोपहर 105 पर रवाना हुआ करेगी और 220 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
जालंधर, जेएनएन। मात्र तीन दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर से स्पाइसजेट की दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। चार जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट दोपहर 1:05 पर रवाना हुआ करेगी और 2:20 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। हालांकि पहले दिन ही आदमपुर से दिल्ली फ्लाइट का संचालन अपने निर्धारित समय से लगभग पौन घंटे की देरी से हुआ। दोपहर 1:05 बजे के बजाय फ्लाइट 1:48 पर टेक ऑफ कर पाई।
दिल्ली से आदमपुर के लिए भी फ्लाइट का संचालन लगभग 1 घंटा देरी से हुआ। नई टाइमिंग के मुताबिक नई दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन शनिवार को फ्लाइट ने दिल्ली से आदमपुर के लिए 12:24 पर उड़ान भरी।
इससे पहले एक जनवरी से लेकर तीन जनवरी तक स्पाइसजेट ने विंटर शेड्यूल के मुताबिक उड़ानें भरी थीं। फ्लाइट सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 12:45 पर आदमपुर लैंड करती थी। 20 मिनट के ठहराव के बाद एक बजकर पांच मिनट पर विमान दोबारा दिल्ली के लिए उड़ान भरता था। हालांकि इससे पहले एयरलाइन वर्तमान शेड्यूल के अनुसार ही उड़ान भर रही थी।
इसलिए हो रहा बार-बार बदलाव
आदमपुर-दिल्ली-आदमपुर रूट पर स्पाइसजेट की इकलौती फ्लाइट रन करती है। आदमपुर आने वाला विमान ही पहले दिल्ली-भोपाल-दिल्ली की उड़ान भरता है। पिछले दिनों लगातार भीषण धुंध और कोहरे के कारण विमान को दिल्ली-भोपाल-दिल्ली फ्लाइट पूरा करने में ही देरी हो रही है। इसी कारण आदमपुर-दिल्ली-आदमपुर रूट पर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और शेड्यूल में बार-बार बदलाव करना पड़ रहा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें