Move to Jagran APP

कैंट सीट पर तीन महिला पार्षदों की बड़ी दावेदारी

चुनाव से छह महीने पहले जालंधर कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 07:30 AM (IST)
कैंट सीट पर तीन महिला पार्षदों की बड़ी दावेदारी
कैंट सीट पर तीन महिला पार्षदों की बड़ी दावेदारी

जागरण संवाददाता, जालंधर : चुनाव से छह महीने पहले जालंधर कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। मौजूदा विधायक परगट सिंह के सीट बदलने की चर्चा के बीच कई दावेदार सामने आ रहे हैं। इनमें तीन महिला पार्षद भी हैं। तीनों ही पार्टी में परगट सिंह के लिए चुनौती बन रही हैं और दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को टक्कर देने का भी दम रखती हैं। महिला कांग्रेस प्रधान व पार्षद डा. जसलीन सेठी, पार्षद अरुणा अरोड़ा और पार्षद हरशरण कौर हैप्पी कैंट से टिकट की बड़ी दावेदार हैं। तीनों ही पार्षद होने के कारण आम जनता के मुद्दों की समझ रखती हैं और पब्लिक लाइफ में हैं।

loksabha election banner

डा. जसलीन सेठी को महिला कांग्रेस प्रधान होने के कारण पार्टी में काम करने का भी तजुर्बा है। अरुणा अरोड़ा के पति मनोज अरोड़ा कांग्रेस के तेजतर्रार नेता हैं। हरशरण कौर हैप्पी को राजनीति का अनुभव कम है लेकिन उनके पति राजनीतिज्ञ न होते हुए भी राजनीतिक हलकों और अफसरशाही में पकड़ रखते हैं। मौजूदा विधायक परगट सिंह जनरल सेक्रेटरी की भूमिका में संगठन के काम में व्यस्त हैं और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को समय दे रहे हैं। हलके में उनका विरोध भी बढ़ा है जिसके चलते ऐसी चर्चा बनी हुई है वह किसी नई सीट पर फोकस कर रहे हैं। कैंट सीट शुरू से ही कांग्रेस के प्रभुत्व वाली सीट रही है। यहां पर कांग्रेस की डगर आसान ही रहती है इसलिए टिकट पर कईयों की दावेदारी भी रहती है। महिला दावेदारों के अतिरिक्त चेयरमैन राजिदर पाल सिंह राणा रंधावा, चेयरमैन तजिदर बिट्टू, काकू आहलुवालिया समेत कई अन्य भी टिकट की दौड़ में हैं।

--------- हरशरण कौर हैप्पी : पहली बार पार्षद बनी हैं लेकिन तेजतर्रार नेता हैं। इनके पति सुरिदर सिंह भापा अफसरशाही में गहरी पैठ रखते हैं। मौजूदा विधायक परगट सिंह के करीबी हैं। टिकट के लिए लाबिग करने में सक्षम हैं। सभी पक्षों को साध सकते हैं। कैंट इलाके में एक्टिव हो चुकी हैं और बाकी पार्षदों के संपर्क में बनी हुई हैं। डा. जसलीन सेठी : पार्षद होने के साथ-साथ संगठन में काम का लंबा अनुभव हैं। महिला कांग्रेस प्रधान और पंजाब कांग्रेस की प्रवक्ता हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की गुड बुक्स में हैं। जनता के मुद्दे उठाने में आगे हैं। निगम हाउस में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठा चुकी है। किसी भी मंच पर अपनी बात रखने के सक्षम हैं। अरुणा अरोड़ा : माडल टाउन क्षेत्र से लगातार पार्षद चुनी जा रही हैं। इलाके में एक्टिव रहती हैं। पति मनोज अरोड़ा प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन हैं। सीनियर कांग्रेस नेता मोहिदर सिंह केपी के करीबी हैं। मनोज अरोड़ा को जोड़-तोड़ में माहिर माना जाता है। अरुणा अरोड़ा पिछले समय में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाने में सफल रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.