विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में बैंक में गए व्यक्ति की बाइक चोरी! पड़ताल में मामला कुछ और निकला

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 12 May 2021 01:26 PM (IST)

बस्ती नौ पीएनबी के बाहर बाइक चोरी की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू की तो मामला कुछ और ...और पढ़ें

जालंधर की बस्ती नौ में पीएनबी के बाहर से बाइक चुराता हुआ आरोपित। वीडियो फुटेज।
जालंधर की बस्ती नौ में पीएनबी के बाहर से बाइक चुराता हुआ आरोपित। वीडियो फुटेज।

जालंधर, जेएनएन। थाना डिवीजन पांच में आती बस्ती 9 में बैंक की शाखा के बाहर खड़ी बाइक कथित रूप से चोरी हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट की है। कथित बाइक चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू की तो बाद में मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, बाइक चोरी नहीं हुई थी बल्कि गलती से एक व्यक्ति उसे अपनी समझ कर ले गया था। वह अपनी खुद की बाइक वहीं छोड़ गया था।    

उजाला नगर बस्ती शेख के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे के करीब वह बस्ती नौ की पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में चेक कैश करवाने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। चेक कैश करवाने के बाद जब वह बैंक से बाहर निकले तो उन्हें बाइक नहीं मिली।

बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर एक युवक उनकी बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद जब बैंक के अंदर की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो वही युवक अंदर भी टहलते नजर आया। इसके बाद बलविंदर सिंह ने घटना की सूचना 112 पर दी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पड़ताल की तो थोड़ी देर में ही खुलासा हो गया कि युवक बाइक गलती से ले गया था। बाद में उसने बाइक लौटा दी। 

यह भी पढ़ें - थाना भार्गव कैंप से मात्र 500 मीटर दूर खाली प्लॉट में मिला शव, लोगों में दहशत

यह भी पढ़ें - फिरोजपुर के विधायक कुलबीर जीरा के पिता इंदरजीत सिंह का निधन, कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे पूर्व मंत्री