विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिरोजपुर के विधायक कुलबीर जीरा के पिता इंदरजीत सिंह का निधन, कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे पूर्व मंत्री

By Vinay KumarEdited By:
Published: Wed, 12 May 2021 11:36 AM (IST)

फिरोजपुर की सब तहसील जीरा के विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पिता इंदरजीत सिंह जीरा का देहांत हो गया है। ...और पढ़ें

विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पिता इंदरजीत सिंह जीरा की फाइल फोटो।
विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पिता इंदरजीत सिंह जीरा की फाइल फोटो।

फिरोजपुर, जेएनएन। फिरोजपुर की सब तहसील जीरा के विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पिता इंदरजीत सिंह जीरा का देहांत हो गया है। पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। आज सुबह पांच बजे मोहाली के एक अस्पताल में उनकी मौत हुई। इंदरजीत सिंह जीरा पूर्व मंत्री थे। 1997 से 2002 में तक शिरोमणि अकाली दल की सरकार में जेल मंत्री रहे। बाद में कांग्रेस पार्टी में चले गए जहां वर्ष 2013-14 में उनको कांग्रेस के किसान मजदूर सैल का पंजाब प्रधान बनाया गया। बुधवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव बस्सी बूटेवाला में उनका अंतिम संस्कार होगा।

वहीं इंद्रजीत सिंह जीरा के निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह जीरा के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि व पार्टी के सिपाही थे। 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें