बेटी का जन्मदिन मनाने गया था परिवार, पीछे से चोर कर गए नकदी और गहनों पर हाथ साफ Jalandhar News
अमित ने बताया कि बुधवार को बेटी का जन्मदिन था। रात करीब नौ बजे वह रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। रात करीब बारह बजे लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं।
जालंधर, जेएनएन। शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को अमरीक नगर में चोरों ने धावा बोला। यहां का एक परिवार अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने होटल गया था। पीछे से चोर उनके घर में घुसकर हजारों रुपये की नकदी और सोने के गहने ले उड़े। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
अमित कश्यप ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। रात करीब नौ बजे वह किसी रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। रात करीब बारह बजे वापस आए तो देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। चोर घर से 35 हजार की नकदी, आधा किलो चांदी, पांच सोने की अंगूठियां, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक गोल्ड सेट और एक जोड़ी गोल्ड टॉप्स ले चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार भी विदेश से आए हुए थे। उनके कमरे में जाकर देखा तो वहां से भी चोर हजारों की नकदी और सोने के गहने ले गए। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें