विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारे में चोरी, चोरों ने गुल्लक से उड़ाए 50 हजार रुपये

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 02:59 PM (IST)

जालंधर में शुक्रवार देर रात बस्ती पीर दाद स्थित श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारे में रखे गुल्लक से गुरुद्वारे में ...और पढ़ें

बेखौफ चोर अब गुरुद्वारों को भी निशाना बना रहे हैं। जागरण
बेखौफ चोर अब गुरुद्वारों को भी निशाना बना रहे हैं। जागरण

जासं, जालंधर। थाना बस्ती बावा खेल इलाके में चोर कुछ इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि वे अब गुरुद्वारों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया शुक्रवार देर रात बस्ती पीर दाद स्थित श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारे में। यहां चोर गुरुद्वारे मे रखे गुल्लक से करीब 50 से 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। घटना की जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचे बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी अश्विनी नंदा और एएसआइ यशपाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है ताकि चोरों का कुछ पता लगाया जा सके। एएसआइ यशपाल ने बताया कि घटना बीती 1 जुलाई की देर रात की है। गुरुद्वारे में घुसे चोर ने गुल्लक तोड़कर उसमें पड़े चढ़ावे के करीब 50 से 60 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुद्वारे में जीर्णोद्धार का काम चल रहा था, जिसके चलते सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे जांच कर आरोपितों के बारे में सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में यह प्रतीत होता है कि चोर गुरुद्वारे के छोटे गेट को कूदकर अंदर घुसे थे और फिर गुरुद्वारे में रखी गुल्लक को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी धार्मिक स्थलों पर हो चुकी है चोरी की वारदातें

बीते कुछ दिनों में चोरों ने शहर में कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है। बीते दिनों चोर बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम का छतर चोर चोरी करके ले गए थे। इससे पहले कला सिंघा रोड पर चोरों ने पीर की दरगाह की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे पैसों पर हाथ साफ कर दिया था।

यह भी पढें - लुधियाना के जगराओं में पोस्टमैन की गला रेत कर हत्या, शव को सूए में फेंक गए हत्यारे