विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खून से थे लथपथ, CPR दिया और वेंटिलेटर पर भी रखा...', डॉक्टर ने बताया गोली लगने के बाद कैसी थी लक्की ओबेरॉय की हालत

Published: Fri, 06 Feb 2026 12:05 PM (GMT+05:30)

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली ...और पढ़ें

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुई वारदात।

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुई वारदात।

HighLights

  1. AAP नेता लक्की ओबेरॉय की जालंधर में हत्या

  2. गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि लक्की ओबेरॉय अपनी कार से गुरुद्वारे पहुंचे थे, तभी दोपहिया वाहन पर आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। जालंधर के ACP परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी पर कई राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

वहीं, श्री राम हॉस्पिटल के डॉ. विशाल ने बताया कि लक्की ओबेरॉय को सुबह करीब 8 बजे यहां लाया गया था। जांच में पता चला कि उन पर कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। उन्हें CPR दिया गया और वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं 13 गोलियां

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP नेता की हत्या करने वालों की CCTV फुटेज आई सामने, मर्डर करने वाले गैंग ने पोस्ट शेयर कर ली जिम्मेदारी