विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्लैक हुडी पहनकर आया शख्स, नजदीक आकर मारी गोली, फिर स्कूटी से फरार; पंजाब AAP नेता की हत्या का Video दहला देगा

Published: Fri, 06 Feb 2026 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2026 01:50 PM (IST)

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. AAP नेता लक्की ओबेरॉय की जालंधर में हत्या

  2. हत्यारों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई

  3. फेसबुक पर 'बुद्धू लोहारा' ने ली जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, जालंधर। आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की आज यानी शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

हत्या का वीडियो आया सामने

पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या की वीडियो भी सामने आई है। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ब्लैक कलर की हुड्डी पहनकर आता है और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो जाता है

 

बुद्धू लोहारा और जस बुटर नाम की FB आईडी से हत्या की ली गई जिम्मेदारी

वहीं, फेसबुक पर बुद्धू लोहारा और जस बुटर नाम से दो पोस्ट चल रही है, जिनमें लक्की ओबेरॉय की हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की तो पता चला कि आरोपित मॉडल टाउन की तरफ से आए थे और मिल्क बार चौक की तरफ फरार हुए। आगे की फुटेज पुलिस चेक कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं 13 गोलियां

यह भी पढ़ें- 'खून से थे लथपथ, CPR दिया और वेंटिलेटर पर भी रखा...', डॉक्टर ने बताया गोली लगने के बाद कैसी थी लक्की ओबेरॉय की हालत