दस साल छोटे प्रेमी ने महिला को बना दिया गुलाम, रोज अनजान लोग करते हैं ऐसा काम
महिला अपने दस साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिर एक दिन अचानक उसने पति को फोन किया और कहा उसे वापस ले जाओ। उससे यहां रोज दुष्कर्म होता है।
जालंधर [फरीद शेखूपुरी]। शादी के 11 साल बाद पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ अपने से दस साल छोटे प्रेमी संग भागी महिला ने सोचा भी नहीं होगा कि उसका यह फैसला उसके लिए भारी पड़ेगा। उसके पास पछतावा करने के सिवाय कुछ नहीं बचेगा। पति और बच्चों को जिस प्रेमी के पीछे उसने छोड़ा, वह उसे देह व्यापार के धंधे में डाल उसकी जिंदगी नरक बना देगा।
बिहार के जिला भागलपुर के थाना बरारी क्षेत्र निवासी ने बताया कि उसकी पत्नी 20 जनवरी को घर में रखे सोने के जेवर व 60 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने प्रेमी संग भाग गई थी। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना बरादरी पुलिस ने महिला के खिलाफ चोरी और उसे बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में उसके प्रेमी पर केस दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से भागने के करीब एक सप्ताह बाद उसकी पत्नी का उसे फोन आया कि वह अपने फैसले पर पछता रही है। पत्नी ने उसे बताया कि उक्त प्रेमी उसे जालंधर लेकर आ गया है। यहां आने के बाद उसने कुछ दिन तो उसे अच्छे से रखा, फिर नकदी और सभी सोने के जेवर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उसने अपने दोस्तों से उसके साथ गलत काम करवाया। उसे गुलाम बनाकर रखा हुआ है।
महिला ने बताया कि रोज किसी न किसी व्यक्ति को उसका प्रेमी लेकर आता है और उसके साथ गलत काम करवाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी का उसे दो बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आया था। पत्नी ने उसे कहा था कि वह यह भी नहीं जानती कि जालंधर में किस जगह पर उसे रखा गया है।
पहले भी भाग गई थी पत्नी
32 वर्षीय शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2008 में उसकी शादी हुई थी। सात और पांच साल को दो लड़के हैं। बच्चों और पत्नी का खर्च चलाने के लिए वह ड्राइविंग करता है। इस दौरान पता नहीं क्या हुआ कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी ने अपने से दस वर्षीय छोटे लड़के से दोस्ती कर ली और उसके कहने पर उसे और दोनों बच्चों को छोड़कर चली गई।
इससे पहले 28 अक्टूबर 2018 को भी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन डेढ़ माह बाद लौट आई थी। उसने बिना शर्त उसे अपने साथ रखा, लेकिन फिर एक माह बाद वह दोबारा घर छोड़कर चली गई। दोनों छोटे बच्चे पूछते हैं कि मां कहां है, वह कब आएगी। बच्चों के इन सवालों का वह जवाब भी नहीं दे पा रहा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप