महिलाओं ने गेट टूगेदर कर मनाई तीज
महिलाओं ने गेट टू गेदर करके मनाई तीज पर्व की खुशियां। पंजाबी गीतों पर कोई डांस कर रहा था तो कोई माडलिग।
जागरण संवाददाता, जालंधर : महिलाओं ने गेट टूगेदर करके तीज मनाई। इस दौरान कोई पंजाबी गीतों पर डांस कर रहा था, तो कोई मॉडलिग। फन गेम्स के जरिए सभी उत्सव को पूरे जोश के साथ मना रहे थे। पर्व का खास बनाने के लिए पारंपरिक निशानियों व पहरावे का ध्यान रखा गया था। इस दौरान संस्कृति से जुड़ी क्विज भी करवाई गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह इवेंट रीटा राजपाल, प्रिया राजपाल, अनु सोढी की ओर से करवाया गया था। उन्होंने तंबोला, चुड़ियों की गेम्स भी करवाई। सोनिया, मुनीत, भव्या, रेनू, चाहत, सेजल, नीलम गुप्ता, अनिता, शक्ति भारद्वाज, मीनू, प्रीति, जसप्रीत ने मॉडलिग की। शिखा, भूमिका, मोनिका, काजल ने म्यूजिकल कुर्सी, मनीषा, रजिदर, प्रिया ने डांस किया। स्पेशल गेस्ट के तौर पर सोनम और दीक्षा पहुंची।