विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में 16 फरवरी से 15 मई तक दीक्षा पोर्टल की ट्रेनिंग लेंगे अध्यापक, विभाग ने शेड्यूल किया जारी

By Rohit KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Feb 2021 09:21 AM (IST)

जालंधर में दीक्षा पोर्टल के बारे में अध्यापकों को गाइड करने के लिए विभाग की तरफ से ट्रेनिंग सेशन दिया ...और पढ़ें

दीक्षा पोर्टल के बारे में अध्यापकों को गाइड करने के लिए विभाग द्वारा ट्रेनिंग सेशन दिया जाएगा।
दीक्षा पोर्टल के बारे में अध्यापकों को गाइड करने के लिए विभाग द्वारा ट्रेनिंग सेशन दिया जाएगा।

जालंधर, अंकित शर्मा। दीक्षा पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पहुंचाने में सहायता मिली है, क्योंकि कोविड-19 की वजह से स्कूल बंद होने पर यही महत्वपूर्ण जरिया विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए बना है। ऐसे में शिक्षकों के सुझाव मिले हैं कि दीक्षा पोर्टल के साथ ही अध्यापकों व रिसोर्सपर्सन की तरफ से निरंतर तैयार होने वाले माडल्स जोड़े जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार, संख्या पहुंची 60 हजार के पार, रोजाना 33 लोगों को काट रहे

प्रत्येक माडल्स के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वे आगे विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए उन्हें भी जागरूक कर सकें। इसमें बड़ी संख्या में आडियो वीडियो लेक्चर, ई- कांटेंट, विषय आधारित माडल्स हैं। इसके चलते ही विद्यार्थियों से पहले अध्यापकों को गाइड करने के लिए विभाग की तरफ से ट्रेनिंग सेशन दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग 16 फरवरी से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी, जिसके बाद 16 से 31 मई तक रिपोर्ट कोर्स होगा और एक से 15 जून तक टेस्ट होंगे।

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अध्यापक को एससीईआरटी पंजाब की तरफ से हर माडल्स को पूरा करने पर एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो हर माडल्स की ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद आनलाइन आटोमेटिक ही जारी होगा। यहां स्पष्ट किया जाता है कि इन माडल्स की सिखलाई अध्यापकों के लिए स्वैइच्छक है। जो अध्यापक यह ट्रेनिंग लेंगे उनकी सालाना गुप्त रिपोर्ट और स्टेट अवार्ड के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

दीक्षा पोर्टल की ट्रेनिंग का शेड्यूल

यह ट्रेनिंग 16 से 28 फरवरी तक होगी। इसमें पहले अध्यापकों को टयूटोरियल वीडियोज सुननी होंगी। इसके बाद माडल्स में आइसीटी ट्रेनिंग लर्निंग इंट्रोडक्शन, टीचिंग लर्निंग गूगल ड्राईव व हेल्थ एंड वेल बींग इन स्कूल, एक मार्च से 15 मार्च तक माडल्स तीन में टीचिंग लर्निंग एनिमेशन और एक्सल, स्क्रीनकास्टिंग, टीचिंग लर्निंग एंड असेसमेंट, 16 मार्च से 31 मार्च तक वीडियो क्रिएशन यूट्यूब, स्कूल बेस्ड असेसमेंट, एक से 30 अप्रैल को क्विज, गूगल क्लासरूम, कानसेप्ट एंड एप्लीकेशंस, एक मई से 15 मई तक गूगल क्लासरूम-2, प्री वोकेशनल एजुकेशन, 16 से 31 मई तक रिपीट आल कोर्स चलेंगे। उसके बाद एक से 15 जून तक टेस्ट होंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें