Move to Jagran APP

जालंधर के गोराया में पत्नी से विवाद के बाद टैक्सी ड्राइवर ने दोनों बच्चों के साथ निगला जहर; तीनों की मौत

गोराया के गांव चीमा खुर्द में एक टैक्सी ड्राइवर केहर सिंह ने पत्नी से परेशान होकर शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब अपनी 11 वर्षीय बेटी प्रभजोत व नौ साल के बेटे एकम को जहर देकर खुद भी जहर निगल लिया।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:22 AM (IST)
गोराया में टैक्सी ड्राइवर केहर सिंह ने पत्नी से परेशान होकर दो बच्चों सहित जहर निगल लिया।

गोराया, जेएनएन। गोराया के गांव चीमा खुर्द में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर केहर सिंह और उसकी पत्नी के बीच विवाद जानलेवा साहिब हुआ। पत्नी से परेशान केहर सिंह ने सुबह 11 बजे के करीब अपनी 11 वर्षीय बेटी प्रभजोत व नौ साल के बेटे एकम को जहर देकर खुद भी जहर निगल लिया। तीनों को गोराया के पास निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देख लुधियाना के डीएमसी में दाखिल करवाया गया। रात नौ बजे तीनों की मौत हो गई। थाना गोराया की पुलिस ने मृतक केहर सिंह की बहन राजकुमारी के बयानों पर रिंपी उर्फ मोना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। देर रात तक पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही थी।

loksabha election banner

चीमा खुर्द के रहने वाले केहर सिंह की शादी रिंपी उर्फ मोना से 13 साल पहले हुई थी। पिछले कुछ महीनों से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई थी। करीब एक महीने पहले मोना अपने मायके गोराया के गांव तगाड़ा में रहने चली गई थी। केहर सिंह बेटी प्रभजोत और बेटे एकम के साथ रह रहा था। केहर सिंह पत्नी को लेने के लिए कई बार ससुराल गया, लेकिन वह नहीं लौटी। गांव की पंचायत में इसे लेकर राजीनामा भी हुआ, बावजूद मोना ने पति के साथ लौटने से इन्कार कर दिया। इस बात से केहर सिंह परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब केहर सिंह को मोना का कोई फोन आया, जिसके बाद वह काफी परेशान हो गया।

दोपहर 12 बजे रिश्तेदार किसी बात को लेकर उससे मिलने गए तो देखा कि केहर और उसके बच्चों के मुंह से झाग निकल रही थी। बताया जाता है कि घर के पिछले हिस्से में ले जाकर केहर सिंह ने पहले बेटी और फिर बेटे को जहर दिया। इसके बाद खुद खा लिया। बेटी ने अपनी दादी को यह बात बता दी कि पापा ने जहर खा लिया है। डीएमसी में तीनों की मौत की सूचना मिलते ही थाना गोराया के प्रभारी हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मोना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि केहर सिंह अपरा टैक्सी स्टैंड पर ड्राइवर का काम करता था। पत्नी से विवाद के बाद परेशानी की हालत में उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपित रिंपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्कूल में चल रही थीं छुट्टियां
केहर सिंह की बेटी प्रभजोत सरकारी स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ती थी, जबकि बेटा एकम चौथी क्लास में पढ़ता था। इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रही थी, जिस कारण दोनों बच्चे घर पर ही रह रहे थे। अगर बच्चे स्कूल गए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।

पहले भी पारिवारिक विवाद में जा चुकी है जान
यह पहला मामला नहीं है, जिसमें पारिवारिक विवाद या झगड़े में किसी की जान गई हो। बीते साल जालंधर के बस्ती शेख में रहने वाले 20 साल के माणिक शर्मा ने खुद को गोली मार ली थी। माणिक के पिता ने उसे आनलाइन गेम खेलने से मना किया था, लेकिन उसे गेम खेलने की ऐसी लत लग गई थी कि उसने अपनी पढ़ाई को भी दांव पर लगा दिया। बीकाम सेकेंड ईयर में उसके नंबर काफी कम आए, जिसके चलते उसके पिता ने उसे आनलाइन गेम खेलने से मना करते हुए मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद माणिक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.