दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई देने जालंधर आई तंजानियाई महिला गिरफ्तार
दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली तंजानिया की डोरीन एडसन नेजुदा जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आई थी। थाना मकसूदां पुलिस ने विधिपुर के पास नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आधा किलो हेरोइन मिली।
संस, जालंधर : दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली तंजानिया की डोरीन एडसन नेजुदा जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आई थी। थाना मकसूदां पुलिस ने विधिपुर के पास नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आधा किलो हेरोइन मिली।
एसएसपी नवजोत ¨सह माहल ने बताया कि थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप ¨सह को सूचना मिली थी कि विदेशी महिला हेरोइन की सप्लाई करने आ रही है। शनिवार देर शाम जब उसे काबू किया गया तो वह अकेली थी। जांच में सामने आया है कि दिल्ली से बस में बैठकर आई थी और जालंधर में किसी को हेरोइन की सप्लाई देने वाली थी। एसएसपी ने बताया कि डोरीन को रिमांड पर लेकर सप्लाई देने और लेने वालों के बारे में पता किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी तंजानिया की ही सूफा हरुना शिवानी को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 550 ग्राम हेरोइन मिली थी। रिमांड के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि क्या इन दोनों का आपस में कोई संबंध है।
-----------
विजिटर वीजा पर दिल्ली में रह रही थी डोरीन
डोरीन दिल्ली में करीब एक साल से विजिटर वीजा पर रह रही थी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में उसका कोई रिश्तेदार रहता है जिससे मिलने के बहाने वह वहां रुकी हुई थी। वह वहां किराये के मकान पर रह रही थी। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि किससे मिलने के बहाने वो तंजानिया से दिल्ली आई हुई है। वहीं, दिल्ली में उससे जुड़े, शह देने वाले लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। एसएसपी नवजोत ¨सह माहल ने बताया कि दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले छह मामलों में पकड़े गए विदेशी नागरिकों में एक समानता है कि सभी दिल्ली में रहने वाले हैं। सभी के एक दूसरे के साथ क्या संबंध है, इसकी जांच करवाई जा रही है। वहीं दिल्ली में इनके साथियों की जानकारी हासिल की जा रही है ताकि हेरोइन की सप्लाई का शुरुआती नेटवर्क ब्रेक किया जा सके।