Move to Jagran APP

Swami VivekaNanda Birth Anniversary : जालंधर में भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद का 158वां जन्मदिवस स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में मनाया। मोर्चे के जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 02:19 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 02:19 PM (IST)
Swami VivekaNanda Birth Anniversary : जालंधर में भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती
भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में स्वामी विवेकानंद का 158वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

जालंधर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद का 158वां जन्मदिवस स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस की अध्यक्षता और जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रति अनन्य भक्ति संसार के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि संक्षिप्त जीवनकाल में स्वामी विवेकानन्द जो काम कर गए, वे आने वाली अनेक शताब्दियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर बलजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि वे केवल संत ही नहीं, एक महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव-प्रेमी भी थे। उनका विश्वास था कि पवित्र भारतवर्ष धर्म एवं दर्शन की पुण्यभूमि है।उनके कथन उठो जागो, स्वयं जागकर औरों को जगाओ। उन्होंने कहा कि विवेकानंद धार्मिक आडंबरों और रूढ़ियों के सख्त खिलाफ थे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज जुल्का, हेमंत हरड़, राजेश कपूर, अनुज शारदा, गौरव राय, हरीश कुमार, अनुपम शर्मा, भुवन मल्होत्रा, मोहित त्रेहन, साहिल भंडारी, तरुण कुमार, नितिन खेड़ा, लवप्रीत सहजल, मयंक व्यास, हेमंत अग्रवाल, नितिन महेंद्रू, हतिंदर तलवार, तरुण कुमार, वरुण दुबे, दुष्यंत वर्मा, सूर्या मिश्रा, विनोद भोंसले, सनी दुआ, करण वर्मा, रविंद्र बाजवा आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.