पूर्व भाजपा मंडल प्रधान सुरेंद्र सेठ के घर में घुसे निहंग वेश में संदिग्ध Jalandhar News
पांचों व्यक्ति जिनका हुलिया निहंगों की तरह दिख रहा था वह सुरेंद्र सेठ के घर के गेट पर जाकर उसे जबरन खोलते हैं और फिर घर के अंदर दाखिल होकर हाथ जोड़ते हैं।
जालंधर, जेएनएन। पूर्व भाजपा मंडल प्रधान सुरेंद्र सेठ के हुक्मचंद कॉलोनी में स्थित घर में निहंगों की वेशभूषा में पांच संदिग्ध व्यक्ति घुस गए। हालांकि संदिग्धों ने घर में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दिया लेकिन जिस तरह से वह घर में दाखिल हुए थे, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शनिवार दोपहर को हुई उक्त घटना पूर्व भाजपा मंडल प्रधान के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शनिवार दोपहर को हरे रंग की एक टाटा सूमो जीप सुरेंद्र सेठ के घर के आगे आकर रुकती है इसके बाद उक्त गाड़ी में से करीब 50 साल से ऊपर की उम्र के पांच व्यक्ति उतरते हैं। इसके बाद उक्त पांचों व्यक्ति जिनका हुलिया निहंगों की तरह दिख रहा था, वह सुरेंद्र सेठ के घर के गेट पर जाकर उसे जबरन खोलते हैं और फिर घर के अंदर दाखिल होकर हाथ जोड़ते हैं। इस दौरान वहां उक्त घर की एक महिला यह सब देख वह पहुंचती है तो उनको देख तुरंत उक्त पांचों संदिग्ध घर से बाहर निकल अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से चले जाते हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें