विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Grahan 2022: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण दीपावली के बाद, भूलकर भी न करें ये काम

By Jagran NewsEdited By: Deepika
Published: Mon, 24 Oct 2022 11:51 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2022 08:16 PM (IST)

Surya Grahan 2022 साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण इस बार दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। इस ...और पढ़ें

Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। (सांकेतिक)
Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण दीपावली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Surya Grahan 2022: दीपावली की पूजा का सामान मंदिरों में आज ही भेज दें। कारण, दीपावली के अगले दिन ही शहर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। दरअसल, 25 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भले ही दोपहर 2:29 बजे से शुरू होगा। लेकिन, उदय तिथि के साथ ही सूतक लग जाने के कारण मंदिरों के कपाट तड़के से ही बंद कर दिए जाएंगे।

पूरे देश में ही रहेगा सूतक काल

यह पहला अवसर है जब सूर्य ग्रहण के कारण दीपावली के अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा 25 की बजाए 26 अक्टूबर को की जाएगी। इस बारे में श्री मेला राम मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित भोला नाथ त्रिवेद्धी बताते हैं कि दीपावली व गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग पहली बार बनने जा रहा है। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण देश के कुछ हिस्सों को छोड़कर दिखाई देगा। पूरे देश में ही सूतक काल रहेगा।

यह रहेगा ग्रहण का समय

तिथि 25 अक्टूबर

समय दोपहर 2:29 बजे

समापन : शाम 6:32 बजे

कुल अवधि : 4:03 घंटे

ग्रहण के दौरान क्या करेंः-

  • ग्रहण शुरू होने से पूर्व खाने-पीने के सामान में तुलसी के पत्ते रखे।
  • ग्रहण की अवधि में प्रभु का सिमरन करें।
  • अपने गुरु के नाम का उच्चारण करें।
  • ग्रहण खत्म होने घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

ग्रहण के दौरान क्या ना करेंः-

  • ग्रहण की अवधि में शुभ कार्य या देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श ना करें।
  • भोजन पकाने व खाने से परहेज करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।
  • तुलसी व पीपल समेत पेड़-पौधों को स्पर्श ना करें।

यह भी पढ़ेंः- Diwali Puja Muhurat 2022: जालंधर में दिवाली पर क्या रहेगा लक्ष्मी पूजा का शूभ मुहूर्त, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: दीपावली के दिन साफ रहेगा मौसम, पटाखों का धुआं हवा में घोलेगा जहर