विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali Puja Muhurat 2022: जालंधर में दिवाली पर क्या रहेगा लक्ष्मी पूजा का शूभ मुहूर्त, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

By Sham Sehgal Edited By: Deepika
Published: Mon, 24 Oct 2022 09:24 AM (IST)

Diwali Puja Muhurat 2022 जालंधर शहर में सोमवार को दिवाली का त्योहार बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। ...और पढ़ें

Diwali Puja Muhurat 2022: जालंधर में आज होगा दिवाली पूजन। (सांकेतिक तस्वीर)
Diwali Puja Muhurat 2022: जालंधर में आज होगा दिवाली पूजन। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Diwali Puja Muhurat: रोशनी के त्योहार दीपावली पर इस बार लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:53 बजे से लेकर रात 8:16 बजे तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 11:19 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक पूजा का अभिजीत मुहूर्त रहेगा। प्रशासन की हिदायतों के मुताबिक पटाखे केवल रात 8 से 10 बजे तक ही चलाए जा सकेंगे। ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक दीपावली पूजा का सामान और पूजन सामग्री मंदिर में आज रात ही पहुंचा दें। कारण मंगलवार को सूर्य ग्रहण के चलते शहर के मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।

जिले भर में पैनी नजर रखेगी पुलिस

इस बारे में श्री गोपीनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित दीनदयाल शास्त्री बताते हैं कि लंबे अर्से बाद दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में पूजा की विधि और तमाम परंपराएं 24 अक्टूबर को ही पूरी करनी चाहिए। उधर उपायुक्त जसप्रीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे‌। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान निर्धारित किया गया है।

शुभ संयोग में होगी दीपावली की पूजा

शिव मंदिर बर्तन बाजार के प्रमुख पुजारी पंडित बसंत शास्त्री बताते हैं कि इस बार दीपावली का त्योहार शुभ संयोग में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे अर्से के बाद इस बार 24 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र का संयोग बना है। जो देश की उन्नति व समाज में सुख और समृद्धि वालाहै। उन्होंने कहा कि इस संयोग में की जाती उपासना का दोहरा फल प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ेंः- Diwali Puja Shubh Muhurat: दीवाली पर क्या रहेगा लक्ष्मी पूजा का शूभ मुहूर्त, यहां ले पूरी जानकारी

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 24th October: प्राचीन हनुमान मंदिर में होगा दिवाली पूजन, जानिए और क्या खास है आज