विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Today 24th October: प्राचीन हनुमान मंदिर में होगा दिवाली पूजन, जानिए और क्या खास है आज

By Jagran NewsEdited By: Deepika
Published: Mon, 24 Oct 2022 08:13 AM (IST)

Jalandhar Today 24th October जालंधर शहर में सोमवार को दिवाली की धूम रहेगी। आज पूरा शहर दीपों से जगमग हो ...और पढ़ें

जालंधर में आज दिवाली त्योहार को लेकर रौनक रहेगी। (सांकेतिक)
जालंधर में आज दिवाली त्योहार को लेकर रौनक रहेगी। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 24 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

दिवाली पूजन समारोह

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में दिवाली पूजन समारोह का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। इस दौरान सामूहिक रूप से दीपावली पूजन किया जाएगा। साथ ही दिवाली के धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

योगा कैंप

आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 7:30 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुरु भी दिए जाएंगे। योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।

आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिले भर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

पौधारोपण कार्यक्रम

अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से अमन नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। इसमें क्लब के प्रधान संजीव गंभीर और अन्य पदाधिकारी विशेष रुप से शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- Diwali 2022: इस बार चीन को छोड़ स्वदेशी पटाखे मार्केट में, सबसे महंगा पटाखा 6 हजार का; 40 फीसद तक बढ़े दाम

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: दीपावली के दिन साफ रहेगा मौसम, पटाखों का धुआं हवा में घोलेगा जहर