Jalandhar Today 28th September 2021 : सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन सोसायटी का धरना सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बाहर सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन सोसायटी की तरफ से सुबह 10 बजे धरना दिया जाएगा। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 28 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
धरना
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बाहर सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन सोसायटी की तरफ से धरना सुबह 10 बजे से।
कालेज विंग के खेल ट्रायल आज
खेल विभाग की ओर से दो दिवसीय कालेज ¨वग के खेल ट्रायल 26 व 27 सितंबर को लिए जाने थे। भारत बंद के दौरान 27 सितंबर को ट्रायल स्थगित कर दिए थे। अब ट्रायल 28 सितंबर को लिए जाएंगे। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा होने की वजह से अधिकतर खिलाड़ी 26 सितंबर को लिए गए ट्रायल में नहीं पहुंच पाए थे। खिलाड़ी मंगलवार को विभाग की ओर से लिए जाने वाले ट्रायल का हिस्सा बन सकते है। 26 सितंबर को 230 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए थे।
हवन यज्ञ
प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह सात बजे।
ब्लड डोनेशन कैंप
लायंस क्लब जालंधर सेंट्रल की तरफ से माता प्रीतम कौर लायंस चेरिटेबल डिस्पेंसरी में ब्लड डोनेशन कैंप सुबह नौ बजे से।
बैठक
एफएंडसीसी की बैठक निगम के कांफ्रेंस हाल में बाद दोपहर 3.30 बजे से।
तिरंगा यात्रा
भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्र कपूरथला चौक से बाद दोपहर 3.30 बजे से।
भजन संध्या
श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम पांच बजे से।
होशियारपुर में यह रहेगा खास
पोषण माह
टांडा : ब्लाक टांडा के सभी आंगनवाड़ी सेंटरों में 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है पोषण माह, सुबह 10 बजे।
धरना
मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 352वां दिन।
टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 362वें दिन में करेगें रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।
गढ़शंकर : निरंतर 324वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।
होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स होशियारपुर में चल रहे जम्हूरी किसान सभा व कुल हंिदू सभा के दिन रात का धरना को 324वें दिन में पहुंच गया।
गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 344वां दिन।