सुरजीत हॉकी सोसायटी ने अपलोड कीं साल 1986 की याद
ओलंपियन सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फेसबुक पेज पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के सदस्यों की पुरानी यादों का ताजा किया है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : ओलंपियन सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फेसबुक पेज पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के सदस्यों की पुरानी यादों का ताजा किया है। उन्होंने वर्ष 1986 की फोटो अपलोड की, जो राष्ट्रपति भवन की है।
इस तस्वीर में सुरजीत हॉकी सोसायटी के संयुक्त सचिव प्रभजोत सिंह भाटिया देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को हॉकी स्टिक व सुरजीत हॉकी सोसायटी का सोविनियर भेंट कर रहे है। फोटो में सोसायटी के तत्कालीन फाइनांस सेक्रेटरी इकबाल सिंह संधू, ओलंपियन परगट सिंह व सुरजीत हॉकी सोसायटी के संयुक्त सचिव सुरिदर सिंह भापा भी नजर आ रहे हैं। प्रभजोत सिंह व सुरिदर सिंह भापा इस समय सोसायटी में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात है।
सुरिदर सिंह भापा ने बताया कि ऐसी पुरानी फोटो देखकर यादें ताजा हो जाती हैं। मौजूदा समय में सोसायटी हॉकी को प्रमोट कर रही है। सुरजीत हॉकी टीम से कई ओलंपियन निकले हैं, जो पंजाब के साथ-साथ देश नाम रोशन कर रहे है।