यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर में अफवाहों के बीच सजे संडे बाजार, एक दिन पहले पुलिस ने मार्केट बंद होने की कर दी थी गलत अनाउंसमेंट
दैनिक जागरण द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद पुलिस ने यह अनाउंसमेंट गलती से होना स्वीकार किया था। जिसके बाद ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। आखिरकार रविवार को पुलिस की निगरानी में संडे मार्केट सज गया। एक दिन पहले पुलिस द्वारा शहर के जीटी रोड व बाजारों में की गई अनाउंसमेंट के बाद से दुकानदारों में बाजार खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति थी। हालांकि, दैनिक जागरण की तरफ से मुद्दा उठाए जाने के बाद पुलिस ने यह अनाउंसमेंट गलती से होना स्वीकार किया था। जिसके बाद रविवार को बाजार की दुकानें खुली और संडे मार्केट भी सज गया। इस दौरान पुलिस ने एक मार्केट में लगने वाली फड़ियों को दायरे में रहने की हिदायत दी।
दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते केसों के चलते भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर रैनक बाजार से होते हुए शेखां बाजार तक लगने वाले संडे मार्केट को फिर से बंद करवाने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका था। उधर, जिला पुलिस द्वारा शनिवार शाम को शहर के कई इलाकों में संडे मार्केट बंद होने की अनाउंसमेंट कर दी गई। जिसके बाद दुकानदारों में बाजारा खुलने व बंद होने की चर्चा छिड़ गई। मामले को लेकर दैनिक जागरण की तरफ से पुलिस अधिकारियों से पक्ष जानने के बाद वास्तविकता का खुलासा किया गया।
दायरे से बाहर आए तो लगेगा जुर्माना
संडे मार्केट में फड़ियां लगाने वालों को रविवार सुबह पुलिस ने चेतावनी भी दी। इसके तहत निर्धारित दायरे से बाहर फड़ी लगाने वालों को जुर्माना व कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उसके बाद देखते ही देखते रविवार को पूरी संडे मार्केट सज गई।
