Move to Jagran APP

बराड़ की हरी झंडी के बाद सुखमिदर राजपाल यूअद के प्रधान नियुक्त

यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने यूथ नेता सुखमिदर सिंह राजपाल को यूथ अकाली दल जालंधर शहरी का प्रधान नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 04:01 AM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 04:01 AM (IST)
बराड़ की हरी झंडी के बाद सुखमिदर राजपाल यूअद के प्रधान नियुक्त
बराड़ की हरी झंडी के बाद सुखमिदर राजपाल यूअद के प्रधान नियुक्त

जागरण संवाददाता जालंधर : यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने यूथ नेता सुखमिदर सिंह राजपाल को यूथ अकाली दल जालंधर शहरी का प्रधान नियुक्त किया है। यह पद लंबे समय से खाली था और प्रधान पद के लिए कई दावेदारों में लाबिंग चल रही थी।

loksabha election banner

जालंधर में जब दो प्रधान नियुक्त किए गए, तब भी सुखमिदर सिंह राजपाल को यह जिम्मेवारी मिली थी और अब उन्हें पूरे शहर का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने अपना करियर एक कार्यकर्ता के तौर पर शुरू किया था और अपने काम के दम पर ही पार्टी में न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि कार्यकर्ताओं को भी साथ जोड़ा। सुखमिदर राजपाल की नियुक्ति पर इस लिए पेंच फंसा था क्योंकि राजपाल को सरबजीत मक्कड़ का करीबी माना जाता है। मक्कड़ की कैंट से टिकट काट दी गई है। पार्टी ने पूर्व विधायक जगबीर बराड़ को विस चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। मक्कड़ ने बराड़ के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। राजपाल को प्रधान नियुक्त करने से पहले जगबीर बराड़ की सहमति ली गई है। दो दिन पहले सुखमिदर राजपाल ने बराड़ से मुलाकात की थी और किसी व्यक्ति विशेष के बजाए पार्टी के प्रति अपना वफादारी का भरोसा दिलाया था। बताया जा रहा है कि बराड़ की मंजूरी के बाद ही राजपाल का नाम फाइनल किया गया है। गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया भी प्रधान पद के दावेदार थे लेकिन राजपाल इस मामले में बाजी मार गए। राजपाल का पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया से भी 36 का आंकड़ा है। राजपाल की नियुक्ति से कई नेता नाराज भी हो सकते हैं। नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बंटी रोमाना ने सुखमिदर राजपाल को निर्देश दिया है कि वह अपनी टीम को जल्द से जल्द घोषित करें। मनजिदर सिरसा की भूमिका अहम रही

पिछले दिनों किसान आंदोलन और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में राजपाल ने अहम भूमिका निभाई थी। वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रहे मनजिदर सिंह सिरसा के सलाहकार भी रहे। राजपाल की नियुक्ति में सिरसा की भूमिका खास रही। जगबीर बराड़ रुकावट बन सकते थे लेकिन वह मान गए तो रास्ता साफ हो गया। युवाओं ने किया नियुक्ति का स्वागत

सुखमिदर सिंह राजपाल की नियुक्ति का युवाओं ने स्वागत किया है। प्रधान पद के लिए नाम की घोषणा होने के बाद बड़ी गिनती में कार्यकर्ता ग्रोवर कालोनी स्थित निवास पर पहुंचे और राजपाल को सम्मानित किया। राजपाल ने कहा कि जिला इकाई के लिए भी जल्द ही नाम हाईकमान को भेजेंगे। राजपाल के सम्मान के लिए निरवैर सिंह साजन, विजय कुमार मीता, चरणजीत सिंह चसकी, दमनप्रीत सिहं केपी, इंदर सिंह अलग, जगदीप सिंह हैप्पी, प्रदीप अतरी, हरमन असीजा, दिलबाग सिंह, अर्शदीप सिंह, संदीप जिन्नी, सचिन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.