विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुक्खा काहलवां था पंजाब में गन कल्चर को ग्लैमराइज करने वाला पहला गैंगस्टर, 15 साल रहा आतंक का पर्याय

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 30 May 2022 03:47 PM (IST)

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां ने ही सबसे पहले पंजाब में गन कल्चर को ग्लैमराइज किया था। हथियारों के साथ इंटरनेट मीडिया ...और पढ़ें

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीब 15 साल तक पंजाब में आतंक रहा। पुरानी फोटो
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीब 15 साल तक पंजाब में आतंक रहा। पुरानी फोटो

आनलाइन डेस्क, जालंधर। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लारेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे उसके साथी गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया है। गोल्डी बराड़ ने बाकाया फेसबुक फोस्ट करके इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने मूसेवाला पर अपने गैंग के सदस्यों की हत्याओं में हाथ होने के आरोप लगाए हैं। मूसेवाला की हत्या ने पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर कल्चर को एक बार सुर्खियों में ला दिया है। पंजाब में इस समय सैकड़ों बड़े-छोटे गैंगस्टर पनप आए हैं। वे आपसी रंजिश में किसी की भी गोलियां मारकर जान लेने से नहीं चूकते हैं। सिद्धू मूसेवाला की पहले भी गैंगस्टरों ने आपसी दुश्मनी किसी हाई प्रोफाइल शख्स को निशाना बनाया है।

पंजाब के गैंगस्टरों सबसे चर्चित चेहरा गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का है। सुक्खा काहलवां ने ही सबसे पहले पंजाब में गन कल्चर को ग्लैमराइज किया था। हथियारों के साथ इंटरनेट मीडिया पर अपने तस्वीरें पोस्ट करन उसका शौक था। उस समय लारेंस बिश्नोई उसके गैंग का हिस्सा हुआ करता था। सुक्खा के घरवाले यूएसए में सेटल हो गए थे लेकिन 17 साल की उम्र में पहली हत्या करने वाला सुक्खा आपराधिक केस होने के कारण उनके पास नहीं जा पाया। कहते हैं उसने एक बार केवल अपने दांतों से चबाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वह वर्ष 2000 लेकर 2015 तक पंजाब के साथ-साथ आसपास के राज्यों में आतंक पर्याय बना रहा। 

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और पुलिस मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर विक्की गौंडर।

गैंगस्टर विक्की गौंडर ने हत्या कर डाला था भंगड़ा

गैंगस्टर विकास उर्फ विक्की गौंडर और सुक्खा काहलवां कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। विक्की तब डिस्कस थ्रो का राष्ट्रीय खिलाड़ी हुआ करता था। सुक्खा काहलवां के साथ दुश्मनी होने पर उसने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। 22 जनवरी, 2015 में गैंगस्टर विकास उर्फ विक्की गौंडर और उसके साथियों ने फगवाड़ा में पुलिस की वैन में जालंधर से नाभा जेल जा रहे सुक्खा काहलवां को घेर लिया। उन्होंने आटोमैटिक हथियारों से करीब 100 राउंड फायर कर सुक्खा की हत्या कर दी।

हमलावर उसकी मौत से इतने खुश थे कि उन्होंने शव पर भंगड़ा डालकर खुशी मनाई थी। इस दुर्दांत घटना से पूरा पंजाब हिल गया था। बाद में सुक्खा काहलवां के जीवन पर एक फिल्म 'शूटर' भी बनी। हालांकि गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में पंजाब में उसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।

वर्ष 2018 में एक पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके मित्र प्रेमा लाहौरिया को मौत के घाट उतार दिया गया था। लारेंस बिश्नोई गैंग अब तक गैंगवार में एक दर्जन से ज्यादा विरोधियों के जान ले चुका है। जिस तरह से पंजाब में गैंगस्टर कल्चर पनपा है, हत्या का क्रम थमने वाला नहीं दिखता।