भगवान वाल्मीकि सिटी सभा के चेयरमैन बने सुदेश
भगवान वालमिक सिटी सभा गोराया की अहम मी¨टग गोराया में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुदेश कुमार अटवाल को सभा का चेयरमैन, संजे अटवाल को प्रधान, बाल करिशन बाला को वाईस चेयारमैन ,परमजीत नाहर को वाईस प्रधान, संजीव सभरवाल को सचिव, राकेश कलियान को खजानची चुने गए और देस राज नाहर, गुरचेतन गिल,मंगल कलियान,तीर्थ राम गिल,परमजीत को मैबर चुना गया।
संवाद सहयोगी, गोराया
भगवान वाल्मीकि सिटी सभा गोराया की बैठक हुई। सर्वसम्मति से सुदेश कुमार अटवाल को सभा का चेयरमैन, संजे अटवाल को प्रधान, बाल कृष्णन बाला को वाइस चेयरमैन, परमजीत नाहर को उपप्रधान, संजीव सभरवाल को सचिव, राकेश कलियान को खजानची चुना गया। इसके अलावा देस राज नाहर, गुरचेतन गिल, मंगल कलियान, तीर्थ राम गिल, परमजीत को सदस्य चुना गया। भगवान वाल्मीकि यूथ सेना का गठन भी किया गया। अमरजीत गिल को चेयरमैन, संजीव नाहर को उप चेयरमैन, संजीव कलियान को प्रधान, सनी नाहर को उपप्रधान, राहुल नाहर को सचिव, परमजोत कलियान को खजानची चुना गया।
भगवान वाल्मीकि धर्मशाला प्रबंधक कमेटी (रजि.) मोहल्ला रामगढि़या की ओर से मनाए जा रहे भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस के सबंध में विचार-विमर्श किया गया। फैसला किया गया कि 23 अक्टूबर को शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि धर्मशाला रामगढि़यां मोहल्ला से शुरू होगी जोकि शहर की परिक्रमा करके वापस मंदिर में समाप्त होगी। 25 अक्टूबर को 12 बजे भगवान वाल्मीकि की पावन मूर्ति स्थापित की जाएगी।