Move to Jagran APP

Punjab News: भारतीय टीम में Street Child World Cup में दस खिलाड़ी पंजाब से दस प्लेयर्स चयनित

Street Child World Cup 7 से 15 अक्टूबर तक होने वाले इस विश्वकप में भारत की टीम भी इस बार हिस्सा लेगी। भारत की टीम में पंजाब के दस खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन दस में से छह खिलाड़ी जालंधर से हैं।

By Kamal KishoreEdited By: Published: Mon, 03 Oct 2022 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 11:03 PM (IST)
Punjab News: भारतीय टीम में Street Child World Cup में दस खिलाड़ी पंजाब से दस प्लेयर्स चयनित
Punjab News: भारतीय टीम में Street Child World Cup में दस खिलाड़ी पंजाब से दस प्लेयर्स चयनित : जागरण

जालंधर, गुरमंगल दास / कमल किशोर: दोहा में फीफा विश्व कप से पहले स्ट्रीट चाइल्ड विश्व कप (Street Child World Cup) शुरू होने जा रहा है। 7 से 15 अक्टूबर तक होने वाले इस विश्वकप में भारत की टीम भी इस बार हिस्सा लेगी। भारत की टीम में पंजाब के दस खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन दस में से छह खिलाड़ी जालंधर के रुड़कां कलां यूथ फुटबाल सेंटर, दो मानसा, एक अजनाला व एक गांव ढैरेन से है।

loksabha election banner

स्ट्रीट चाइल्ड यूके की तरफ से हर चार वर्ष बाद यह विश्व कप करवाया जाता है। इस बार 24 देशों की 28 टीमें भाग लेंगी। 13 टीमें लड़कियों व 15 लड़कों की हैं। 2010 में डरबन में हुए स्ट्रीट फुटबाल विश्व कप में भी जालंधर के यूथ फुटबाल सेंटर के खिलाड़ी चैंपियन बनकर उभरे थे।

वाईएफसी रूड़का कलां के संस्थापक गुरमंगल दास ने कहा कि भारतीय टीम में खेल रहे पंजाब के दस खिलाड़ी बेहद गरीब परिवारों से संबंध रखते है। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। वर्ष 2010 में चैंपियन बने थे। दोबारा इतिहास दोहराने के लिए मैदान में उतरेंगे।

पंजाब के इन खिलाड़ियों का हुआ

चयन दस खिलाड़ियों में मानसा के अमनदीप सिंह व जगदीप सिंह टीम में सेंटर बैक की भूमिका में रहेंगे। ढैरेन के गगनदीप गिल राइट विंगर की भूमिका, रुड़कां कलां के संजीव कालिया मिड फिल्डर, मनप्रीत सिंह स्ट्राइकर, दीपक कौल फुल बैक विंगर, नवी सलहान डिफेंडर व लेफ्ट विंगर, मोहित मेहमी मिड फिल्डर व विंगर, नवदीप सिंह स्ट्राइकर की भूमिका में है।

अभिभावक भी खुश

टीम में चयनित गोलकीपर करण की मां कमलजीत कौर ने कहा कि हम बहुत खुश है कि बेटा विश्व कप खेलने जा रहे है। पिता पिछले पन्द्रह वर्ष से बिस्तर पर लगे हुए है। बेटा ही परिवार के लिए सबकुछ कर रहा है। टीम जीत दर्ज करेगी। भारतीय टीम पर पूर्ण विश्वास है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.