Move to Jagran APP

स्पाइसजेट की आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल

स्पाइस जेट की आदमपुर दिल्ली सेक्टर में उड़ान भरने वाली फ्लाइट शनिवार को ऐन मौके पर रद्द कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:44 PM (IST)
स्पाइसजेट की आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल
स्पाइसजेट की आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल

जागरण संवाददाता, जालंधर : स्पाइस जेट की आदमपुर दिल्ली सेक्टर में उड़ान भरने वाली फ्लाइट शनिवार को ऐन मौके पर रद्द कर दी गई। फ्लाइट दिल्ली से ही उड़ान नहीं भर सकी और यात्री लगभग 3:30 बजे तक आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते रहे। एयरपोर्ट पर लगभग 2 घंटे बिताने के बाद यात्रियों को फ्लाइट रद होने की जानकारी मिली और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

loksabha election banner

शनिवार को फ्लाइट रद होने के बारे में यात्रियों को पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतर वाहन यात्रियों को एयरपोर्ट पर ड्रॉप कर वापस लौट चुके थे, जिन्हें वापस बुलाना पड़ा। फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरने का निर्धारित समय बाद दोपहर 1:30 बजे का है और फ्लाइट 2:30 बजे के लगभग आदमपुर में लैंड करती है 15 मिनट के ठहराव के बाद 2:45 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरती है।

बहरहाल यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने का तकनीकी कारण बताया है। 2 घंटे इंतजार करने के बाद फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी मिलने पर कुछ यात्रियों ने स्पाइसजेट के स्टाफ के साथ एतराज भी जताया। कुछ यात्रियों का कहना था कि उन्होंने दिल्ली से आगे की कनेक्टिग फ्लाइट भी बुक करवा रखी थी, जिसे ऐन मौके पर रद करवाने के बावजूद भी उन्हें रिफंड नहीं मिल पाएगा। विदेश यात्रा पर जा रहे कुछ यात्री टैक्सी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। स्पाइसजेट के स्थानीय अधिकारियों की तरफ से मीडिया को फ्लाइट रद होने के कारणों बारे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.