जांच टीम के सामने खुली कलई, सिविल अस्पताल स्टाफ को हाथ धोने का सही तरीका तक नहीं पता Jalandhar News
स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प प्रोग्राम के तहत एक विशेष टीम ने जालंधर सिविल अस्पताल में चेकिंग की। लुधियाना से आई डॉ. सीनिया और संदीप कौर ने गहन जांच-पड़ताल की।
जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल में साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की जांच पड़ताल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे कायाकल्प प्रोग्राम के तहत वीरवार को विशेष टीम ने चेकिंग की। लुधियाना से आईं डॉ. सीनिया और संदीप कौर ने गहन जांच-पड़ताल की।
दोनों डॉक्टरों ने अस्पताल के कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में सवाल पूछे तो बगलें झांकने लगे। स्टाफ को बायोमेडिकल वेस्ट के रखरखाव और सफाई करने का सही क्रम तक याद नहीं था। कई स्टाफ के सदस्यों को हाथ धोने के स्टेप भी नहीं मालूम थे। टीम ने इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, लैबोरेट्री, ब्लड बैंक, जच्चा-बच्चा वार्ड और अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार जांच-पड़ताल के बाद ये टीम अपनी रिपोर्ट सेहत विभाग को सौंप देगी उसके साथ ग्रेडिंग की जाएगी और अस्पताल की हकीकत से पर्दा उठेगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें