पृथ्वी प्लैनेट में स्पार्कलिंग की तंबोला पार्टी में फैशन का जलवा
जीटीबी नगर स्थित पृथ्वी प्लैनेट में सोमवार को स्पार्क¨लग दीवास की तंबोला पार्टी में फैशन का तड़का देखने को मिला।
जासं, जालंधर : जीटीबी नगर स्थित पृथ्वी प्लैनेट में सोमवार को स्पार्क¨लग दीवास की तंबोला पार्टी में फैशन का तड़का देखने को मिला। इसमें शहर की 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। तंबोला में भाग लेने आई महिलाओं के स्टाइल के साथ उनकी अदा बी निराली दिखी। तंबोला तो एट्रेक्टिव था ही, लेडीज की मॉडलिंग से समारोह को चार चांद लग गए। समारोह के दौरान 'फैशन का है ये जलवा' गाने की धुनों पर महिलाओं ने मॉडलिंग कर फैशन का जलवा बिखेरा। हर किसी को अपनी ड्रैस से लेकर अपनी अदा व ज्वैलरी तक दिखाने का मौका मिल रहा था। मॉड¨लग में पवन संधू को पहला, प्रीति को दूसरा, संतोष वर्मा को तीसरा स्थान मिला। डॉली हांडा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्यूट गर्ल का खिताब मन्नत ने पाया। बेस्ट स्माइल के लिए शालू गिल व बेस्ट ज्वैलरी के लिए हर्शिखा को सम्मानित किया गया। अंत में ओवरऑल बेस्ट पर्सनैलिटी का ताज चांदनी के सिर सजा। गेस्ट ऑफ ऑनर अनु गुप्ता, रिम्पी कक्कड़, हर्शिखा चुघ रहीं। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बनाई संस्था
स्पार्क¨लग दीवास की प्रधान अमनदीप व सिमरौनी ने बताया कि महिलाओं को घरों की चार-दीवारी से बाहर लाकर उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने को प्रेरित करने के लिए उन्होंने यह संस्था बनाई है। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए संस्था की ओर से कार्यक्रम करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सदस्य समाज सेवा के लिए भी आगे आती हैं। इस मौके पर महिलाओं के साथ आए बच्चों के लिए पे¨टग प्रतियोगिता भी करवाई गई। स्पाकर्लिग दिवास ने घर से निकाल दिखाया आत्मविश्वास
चांदनी - माडल टाउन सोशल वर्कर, ओवरआल बेस्ट पर्सनैलिटी
कविता - जीटीबी नगर हाउस वाइफ, गेट-टू-गेदर करना अच्छा लगता है। सभी इक्कठे होते हैं तो कई चीजों से अपडेट होते हैं।
हर्शिखा- जीटीबी नगर हाउस वाइफ - बेस्ट ज्वैलरी